रणवीर बनाम यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' की टक्कर पर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, दर्शकों की बुद्धिमत्ता को बताया जीत का आधार

रणवीर बनाम यश: धुरंधर और टॉक्सिक की टक्कर पर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, दर्शकों की बुद्धिमत्ता को बताया जीत का आधार
X


मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर होने वाले आगामी महामुकाबले को लेकर फिल्मी गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2)' और कन्नड़ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' के बीच होने वाली टक्कर पर अब दिग्गज फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने अपनी बेबाक राय रखी है। आदित्य धर के निर्देशन की सराहना करते हुए वर्मा ने इसे महज दो क्षेत्रों की जंग मानने से इनकार कर दिया है।

दर्शकों की समझ बनाम भीड़ की मूर्खता

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए इस मुकाबले को सिनेमा की दो अलग-अलग संस्कृतियों की टक्कर बताया। उन्होंने तर्क दिया कि यह मुकाबला बॉलीवुड बनाम सैंडलवुड नहीं है। वर्मा ने लिखा, "मुख्य अंतर यह है कि 'धुरंधर' दर्शकों की बुद्धिमत्ता (Intelligence) का सम्मान करती है, जबकि 'टॉक्सिक' उन्हें मूर्ख मानकर चलती है। केजीएफ जैसी फिल्में भीड़ की मूर्खता को लक्ष्य करती थीं, जबकि धुरंधर ने जनसमूह की बुद्धिमत्ता को निशाना बनाया है।"

बुद्धिमत्ता ही दिलाती है वैश्विक सफलता

वर्मा ने 'धुरंधर' के पिछले प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए कहा कि भव्यता से कहीं अधिक बुद्धिमत्ता दर्शकों को आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि 130 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 1500 करोड़ की कमाई कर यह साबित कर दिया कि तथाकथित 'मास ऑडियंस' मसाला फिल्मकारों की सोच से कहीं अधिक समझदार है। उन्होंने आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रोडक्शन ने कभी दर्शकों को कमतर नहीं आंका, जिसके जवाब में जनता ने फिल्म को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।

फिल्मों के बीच गिनाए 10 बुनियादी अंतर

राम गोपाल वर्मा ने दोनों फिल्मों के बीच के अंतर को स्पष्ट करने के लिए 10 मुख्य बिंदुओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ 'अंधभक्ति' और गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देने वाला एक्शन है, तो दूसरी तरफ यथार्थवादी (Realistic) एक्शन और दर्शकों द्वारा स्वयं नायक को खोजने की प्रक्रिया है। वर्मा के अनुसार, 'धुरंधर' में किसी एक सितारे को देवता बनाने के बजाय सभी पात्रों को समान महत्व दिया गया है, जो इसे दूसरी फिल्म से अलग और श्रेष्ठ बनाता है।

Next Story