रश्मिका और विजय देवरकोंडा पहुंचे झीलों की नगरी: उदयपुर में 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे

रश्मिका और विजय देवरकोंडा पहुंचे झीलों की नगरी: उदयपुर में 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे
X


उदयपुर दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना सोमवार को उदयपुर पहुंचे। लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए यह सेलिब्रिटी कपल आगामी 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर कैलाशपुरी स्थित आलीशान होटल ITC मोमेंटोज को इस शाही शादी के लिए चुना गया है।

अलग-अलग फ्लाइट से पहुंचे एयरपोर्ट



सोमवार सुबह दोनों कलाकार अलग-अलग फ्लाइट से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे रश्मिका मंदाना ब्लू सूट और काले चश्मे में एयरपोर्ट से बाहर आईं। उनके ठीक 15 मिनट बाद विजय देवरकोंडा ब्लैक जैकेट में नजर आए। एयरपोर्ट के बाहर से दोनों एक साथ लग्जरी वाहन में सवार होकर होटल के लिए रवाना हुए।

तीन दिवसीय शाही आयोजन और 230 मेहमान

जानकारी के अनुसार, होटल में 24 से 26 फरवरी तक की बुकिंग की गई है। इस डेस्टिनेशन वेडिंग में परिवार और करीबी मित्रों सहित करीब 230 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। मेहमानों का होटल में चेक-इन 24 फरवरी से शुरू होगा। शादी के कार्यक्रमों को बेहद निजी रखा गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story