फिल्म "नौ देवी नव दुर्गा” का ट्रेलर रिलीज

फिल्म नौ देवी नव दुर्गा” का ट्रेलर रिलीज
X


मुंबई, एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी फिल्म “नौ देवी नव दुर्गा” का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म “नौ देवी नव दुर्गा” का निर्माण रौशन सिंह ने किया है। सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह है,जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी संजय श्रीवास्तव ने निभाई है। इस फिल्म के ट्रेलर में देवी दुर्गा के रूप में रिंकू घोष ने अपनी अदाकारी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं आस्था सिंह और देव सिंह भी अपने दमदार अभिनय से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

ट्रेलर को लेकर निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि “नौ देवी नव दुर्गा” केवल एक धार्मिक फिल्म नहीं है, बल्कि यह भव्यता और भक्ति का अद्भुत संगम है, जिसमें मां दुर्गा की गाथा को आधुनिक आस्था से जोड़ते हुए समाज को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह दर्शकों ने ट्रेलर को सराहा है, उसी तरह पूरी फिल्म को भी अपार प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।

फिल्म “नौ देवी नव दुर्गा” की कहानी मां दुर्गा की गाथा को आधुनिक आस्था से जोड़कर प्रस्तुत करती है। रौशन सिंह का कहना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और धार्मिक आस्था का भी संदेश देती है। उनका दावा है कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ जाएगी

इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में रिंकू घोष और रितेश उपाध्याय नजर आएंगे। इनके साथ आस्था सिंह, समरथ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, देव सिंह, रूपा मिश्रा, श्रद्धा नवल और सोनिया मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। इसके अलावा राजेश टोमेरा, महिमा सिंह, पल्लवी सिंह, रितु चौहान, तोशी द्विवेदी, रचना सिंह, माधवी श्री, अखिलेश वर्मा, अनीता ओझा, अनामिका पांडे, सोनी राज, जे पी सिंह और अवधेश मुखिया भी फिल्म में खास संदेश देते नजर आएंगे।फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ओम झा और आदर्श सिंह ने निभाई है। गीतों को लिखने में शेखर मधुर, राकेश निराला, विनय निर्मल, ओम झा, न्यू नागेंद्र यादव और शुभदयाल सोहरा ने योगदान दिया है।

Next Story