जी टीवी के ‘तुम से तुम तक’ में मचेगा घमासान: हर्ष के अपमान के बाद अनु की अग्निपरीक्षा, आर्य बनेगा ‘हनुमान’

जी टीवी का पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक’ में का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. अनु और आर्य के रिश्ते के बीच अब एक बड़ी परीक्षा आने वाली है. हर्ष के अपमान और चुनौती के बाद अनु ने जो फैसला लिया है, उसने कहानी को और भी मजेदार बना दिया है. वहीं आर्य भी अनु को लेकर काफी परेशान नजर आता है. अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि अनु इस मुश्किल रास्ते को कैसे पार करेगी.
हर्ष के अपमान के बाद अनु ने लिया बड़ा फैसला
सीरियल में हर्ष द्वारा किए गए अपमान के बाद अनु ने एक बड़ा फैसला लिया है. उसने हर्ष की दी हुई चुनौती को स्वीकार कर लिया है. इस फैसले के बाद अनु पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है और अब वह पीछे हटने के मूड में बिल्कुल नहीं है.
अनु के लिए परेशान हुआ आर्य
हर्ष की चुनौती के बाद आर्य, अनु को फोन करता है. वह उसे समझाने की कोशिश करता है कि उसे किसी के सामने खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है. आर्य साफ कहता है कि उसके लिए अनु का प्यार ही काफी है और वह नहीं चाहता कि अनु किसी दबाव में आकर फैसला ले.
हर मुश्किल से लड़ने को तैयार अनु
अनु अपने फैसले पर कायम रहती है. वह कहती है कि उसे अपने प्यार और खुद पर पूरा भरोसा है. चाहे रास्ता कितना भी मुश्किल क्यों न हो, वह पीछे नहीं हटेगी. उसकी बातों में हिम्मत और भरोसा साफ दिखाई देता है.
