शहर के हर जैन मंदिरों में हो जैन शिविर संस्कार सेंटरों की स्थापना : सम्राट शास्त्री

उदयपुर । धर्म नगरी उदयपुर में 4 जून से शुरू सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर, पाश्र्वनाथ दिगंबर जिन मंदिर,उदासीन आश्रम,धर्म प्रभावना समिति, दिगम्बर जैन महासमिति के संयुक्त तत्वाधान में शहर के विभिन्न मंदिरों में धूम जारी है। शिविर निदेशक सम्राट जैन शास्त्री ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बच्चे युवा बुजुर्ग लोग शिविर में शामिल हो रहे हैं। अशोक नगर, केशव नगर सहित शहर के 24 जैन मंदिर हजारों की संख्या में लोग शिवर में भाग ले रहे है। निशुल्क शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई है।
संयोजक सम्राट जैन ने बताया कि शहर के मंदिरों में हर रविवार को जैन शिविर संस्कार सेंटरों की स्थापना हो ताकि जैन संस्कार विधि की जानकारी बच्चों को दी जा सके। समाजसेवी महेंद्र टाया ने सुझाव देते हुए कहा कि शिविरों में संख्या पर ध्यान न देते हुए गुणवत्ता पूर्ण जैन संस्कार शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिसेे आयोजक समिति ने सहर्ष स्वीकार किया। उदासीन आश्रम अध्यक्ष शिविर संयोजक दिनेश डवारा ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से सामाजिक सोहार्द तथा संस्कार वान युवा पीढ़ी का निर्माण करना है। कुंथू कुमार गणपतोत, ,माणिक चन्द्र लुहाडिय़ा, ज्योतिबाबू शास्त्री, झमकलाल टाया, नरेंद्र टाया, प्रकाश अखावत, प्रमोद ठोलिया, शशिकांत शाह, रमेश वैद्य, विजय लोलावत, जिनेंद्र गांगावत, पंकज ठाकुडिय़ा, प्रणीत जैन सहित विभिन्न समाज श्रेष्टी जनों की उपस्थिति रही।
