फ्लोरोसिस शिविर का आयोजन

फ्लोरोसिस शिविर का आयोजन
X


उदयपुर । जिला फ्लोरोसिस मिटीगेशन कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक में दिए निर्देश अनुसार खण्ड सलूंबर में झल्लारा सीएचसी में मंगलवार को फैलोरोसिस जांच के लिए शिविर लगाया गया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर बामनिया ने बताया कि शिविर में झल्लारा, अमलोदा, केनर, सिंहपुर, नोखली अन्य गांवों से आए लोगों की जांच की गई। शिविर में 192 लोगों की जांच की गई जिसमें दंत रोग विशेषज्ञ डॉ यामिनी भुवालिया ने 53 बच्चों व 24 अन्य लोगों की दंतीय फ्लोरोसिस की जांच की। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉयतीश डामोर ने 28 लोगों की अस्थि फ्लोरोसिस की जांच कर 3 को सलूंबर रेफर किया। जिला सलाहकार सपना चौधरी ने फ्लोरोसिस रोकथाम हेतु परामर्श दिया। शिविर में सलूंबर बीसीएमओ डॉ सम्पत लाल मीणा, डॉ कादिर, डॉ अमजद सैफी, डॉ आशीष प्रसाद, डॉ अश्विनी जोशी, डॉ ममता जोशी, कपिल चौबीसा, पंकज चौधरी, शंकर सालवी उपस्थित रहे। फ्लोरोसिस शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटाली खेडा पर किया जायेगा।

Next Story