पूर्व मंत्री डॉ गरासिया ने किया महंगाई राहत केंप का अवलोकन लाभार्थियों को सीएम गारंटी कार्ड बांटे

पूर्व मंत्री डॉ गरासिया ने किया महंगाई राहत केंप का अवलोकन लाभार्थियों को सीएम गारंटी कार्ड बांटे
X


उदयपुर । पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने सोमवार को उपखण्ड गोगुंदा की ग्राम पंचायत पाटिया में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर एवं महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण किया और शिविर प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें सरकार के इस अभियान का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पंजीकृत लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी बांटे। शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने शिविर की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर समाजसेवी रामसिंह चदाना, सरपंच देवीलाल गमेती, गोपाल सिंह चदाना, विकास अधिकारी हीरालाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story