निःशुल्क स्वर्ण प्राशन एवं बाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

निःशुल्क स्वर्ण प्राशन एवं बाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नाथद्वारा के सहयोग से श्री गोवर्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय (इंग्लिश माध्यम) परिसर, बडा बाजार नाथद्वारा में निःशुल्क स्वर्ण प्राशन एवं बाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दानदाता नन्दकिशोर वंग व स्कूल प्राचार्य लीना भटट् एवं पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.हरीश गहलोत के कर कमलो द्वारा भगवान धन्वन्तरी को दीप प्रज्जवलित करके किया गया। शिविर में डॉ. दिव्यप्रकाश स्वर्णकार व डॉ. राजेन्द्र कुमार जॉगिड एवं डॉ. गीतांजली के द्वारा 300 बच्चों को स्वर्ण प्राशन व निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श देकर उपचार व निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया। प्रभारी डॉ. राजेन्द्र कुमार जॉगिड के बताये अनुसार शिविर स्वर्ण प्राशन एक आयुर्वेदिक रोग प्रतिरोधक बलवर्धक उपाय है जिसमें जन्म सें 16 वर्ष तक के बालको को शुद्ध स्वर्ण भस्म, गोघृत, शहद तथा ब्राहमी, श्ंखपुष्पी आादि औषधियों के मिश्रण को चटाया जाता है। यह एक प्रकार की आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेशन विधि है। स्वर्ण प्राशन सें बच्चों में मेधा, बुद्धि, स्मृति, एकाग्रचितता, सुनने, देखने एवं बोलने सें सम्बन्धित क्रियाओं का विकास में सहायक एवं बच्चों को सर्दी-जुकाम, अतिसार आदि वायरल रोगो से बचाता है। शिविर में प्रवीण सनाढय, एडवोकेट नीरज शर्मा, सुचिका गुर्जर, लोकेश व स्कूल स्टॉफ ने सहयोग किया।

Next Story