घटस्थापना मुहूर्त और कब कौन सी देवी की होगी पूजा

इस साल 2024 में चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू होगी और 17 अप्रैल तक रहेगी. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना की जाती है. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 08 अप्रैल की रात को 11 बजकर 50 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 9 अप्रैल को रात 08 बजकर 30 मिनट होगा। उदया तिथि के आधार पर चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 से शुरू होगी. आइए जानते है नवरात्रि में किस दिन किस देवी की पूजा होगी.
घट स्थापना विधि
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन घट स्थापना की जाती है. घटस्थापना के लिए सबसे पहले मिट्टी का कलश लेकर उसे शुभ मुहूर्त में ईशान कोण में स्थापित करें. घट स्थापना से पहले थोड़े से चावल डालें और कलश के ऊपर रखें. कलश के ऊपर एक लाल चुनरी से नारियल बांधकर रख दें. याद रखें की एक रुपए का सिक्का जल में जरूर डाले. इसके बाद कलश पर कलावा जरुर बांधे. कलश पर स्वास्तिक बनाएं और इस बात का ख्याल रखें की आप जहां कलश की स्थापना कर रहें हैं वह जगह साफ सुथरा होना चाहिए.
मां के नौ स्वरूपों की पूजा तिथि
- 9 अप्रैल दिन मंगलवार को घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
- 10 अप्रैल दिन बुधवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- 11 अप्रैल दिन गुरुवार को मां चंद्रघंटा की पूजा
- 12 अप्रैल दिन शुक्रवार को मां कुष्मांडा की पूजा
- 13 अप्रैल दिन शनिवार को मां स्कंदमाता की पूजा
- 14 अप्रैल दिन रविवार को मां कात्यायनी की पूजा
- 15 अप्रैल दिन सोमवार को मां कालरात्रि की पूजा
- 16 अप्रैल दिन मंगलवार को मां महागौरी की पूजा
- 17 अप्रैल दिन बुधवार को मां सिद्धिदात्री दुर्गा महा नवमी पूजा
- 18 अप्रैल दिन गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन
- Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि कब से होगी शुरू, नोट कर लें सही तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
इस दिन राम नवमी
रामनवमी भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस दिन नवरात्रि का भी नौवां दिन होता है. इस दिन घर में कन्याओं को भोजन कराने से शुभ फल प्राप्त होता है. इस दिन राम जी की प्रतिमा की घर में स्थापना की जा सकती है. प्रभु श्री राम के जन्मदिन पर घर में रामायण का पाठ किया जाता है. पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारंभ 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से होगा और इसका समापन 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल को मनाया जाएगा.
