मतदान जागरूकता अभियान के तहत छात्राओ ने बनाई मेहंदी

मतदान जागरूकता अभियान के तहत छात्राओ ने बनाई मेहंदी
X

राजसमन्द। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन राजसमंद व स्वामी विवेकानंद युवा मंडल एवं स्वच्छ केलवा हरित केलवा की ओर से मतदान जागरूकता अभियान के तहत अनुपम नगर केलवा में छात्राओं ने मेहंदी बनाई। मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इस हेतु जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम संयोजक ज्योति महात्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 20 छात्राओ ने अपने अपने हाथों पर मेहंदी बनाकर मतदान जागरूकता करने का संदेश दिया है। आओ मिलकर अलख जगाए,शत प्रतिशत मतदान कराए,एक दो तीन चार मतदान का विचार,सत्य और ईमान से सरकार बने मतदान से,मेरा वोट मेरा भविष्य है,मतदान करें फर्ज निभाएं, डरने की क्या बात है पुलिस प्रशासन साथ है। उम्र 18 पूरी है मत देना बहुत जरूरी है, चुनाव आयोग का है आवहान सबको करना है मतदान आदि स्लोगन मेहंदी के रूप में बनाए गए। इस दौरान इस दौरान छात्रा अध्यक्ष हंशा राठौड़ कार्यक्रम संयोजक ज्योति महात्मा, मीना धोबी, हेमा मीना, विकांशा राय, रेखा राठौड़, सह संयोजक वेशाली सिंघवी, स्नेहा माली, पायल माली, मनीषा तंबोली, तनिषा तंबोली, काव्या रजक, सरोज खंडेलवाल, सीता चौधरी सुशीला महात्मा आदि उपस्थित रहे।

Next Story