खुशियां लेकर आया सरकार का अभियान कडिया कैंप में 62 परिवारों को मिले पट्टे

उदयपुर, । मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश भर में आयोजित महंगाई राहत कैंप तथा प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान राहत के साथ खुशियां बांटने का कार्य कर रहा है। इस अभियान में जहां लोगों को महंगाई से राहत मिल रही है वहीं अपनी जरूरत के मूल दस्तावेज तैयार करवाकर लोग सरकार का शुक्रिया अदा कर रहे है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला उदयपुर के बड़गांव ब्लॉक के कडियां गांव में आयोजित शिविर में। जहां अभियान में एक साथ पट्टे के आवेदनों को हाथों हाथ निस्तारित किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया ने एक साथ 62 परिवारों को पट्टे प्रदान किये और उन्हें राहत दी। वर्षों से प्रतीक्षारत इन परिवारों की इच्छा आज पूरी हुई तो सभी परिवारों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व राजस्थान सरकार का आभार जताया और सरकार के इस अभियान की सराहना की। इस अवसर पर शिविर प्रभारी रमेश चन्द्र बहेडिया सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
