शहद और सौंठ का करेगे सेवन तो इम्यूनिटी होगी मजबूत

शहद और सौंठ का करेगे  सेवन तो इम्यूनिटी होगी मजबूत

मौसम में बदलाव होते ही शरीर में कई प्रकार की व्याधियाँ पैदा हो जाती हैं। गर्मी की तपन से मुक्त हुए शरीर को बारिश की बूंदों से भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में वायरल इन्फेक्शन, सर्दी-जुकाम और कई तरह की बीमारियां फैलने लगती हैं। कहते हैं मानसून में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए बारिश के मौसम में अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। बारिश के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए शहद और सौंठ का सेवन करना रामबाण इलाज है। सौंठ में शहद मिलाकर खाने से कई गंभीर समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। आइए डालते हैं एक नजर सौंठ में शहद मिलाकर खाने से होने वाले फायदों पर— सर्दी खांसी दूर होगी

सोंठ में शहद मिलाकर खाने से वायरल इंफेक्शन और सर्दी, जुकाम, खांसी दूर रहते हैं। आप रोज सौंठ में शहद मिलाकर खा सकते हैं। इससे लंबे समय तक खांसी भी दूर रहती है। इसके लिए 1 चम्मच शहद लें उसमें 2 चुटकी सौंठ का पाउडर मिला लें। इसे हल्का गुनगुना करके चाट लें।

फेफड़े होंगे मजबूत

जब आप रोज शहद और सोंठ मिलाकर खाते हैं तो इससे फेफड़ों को फायदा मिलता है। स्मोकिंग करने वाले लोगों को रोजाना सोंठ और शहद जरूर खाना चाहिए। इससे फेफडे मजबूत होते हैं और रेस्पिरेट्री सिस्टम ठीक रहता है। अस्थमा के मरीजों के लिए भी ये फायदेमंद है।

शारीरिक कमजोरी होगी दूर

शहद शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करता है। शहद और सोंठ मिलाकर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। किसी भी उम्र के लोग इसका सेवन कर सकते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों के लिए सोंठ और शहद सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

मजबूत होगी हड्डियां

सौंठ और शहद मिलाकर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इससे हड्डियों का दर्द और सूजन की समस्या भी दूर होती है। जब आप सौंठ, शहद और हल्दी मिलाकर खाते हैं तो इससे बोन हेल्द मजबूत बनती है।

कम होगा वजन

जो लोग वजन घटाना चाहते हैं वो मोटापा कम करने के लिए शहद और सोंठ का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सुबह गर्म पानी से शहद और सोंठ का सेवन कर सकते हैं। वेट लॉस में ये हेल्प करेगा और शरीर में गर्माहट बनी रहेगी।

Tags

Read MoreRead Less
Next Story