खाने की थाली तक घर- घर पहुंचेगा आयुर्वेद आहार,मिली मंजूरी; आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थों की सूची भी जारी

खाने की थाली तक घर- घर  पहुंचेगा आयुर्वेद आहार,मिली मंजूरी; आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थों की सूची  भी जारी
X

Bad

नई दिल्ली। आयुर्वेद अब ग्रंथों तक नहीं रहेगा, बल्कि घर- घर में खाने की थाली तक पहुंचेगा। आयुर्वेद आहार को एफएसएसएआइ से मान्यता मिल गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने आयुष मंत्रालय के परामर्श से आयुर्वेद आहार श्रेणी के तहत आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थों की सूची जारी की है।


एफएसएसएआइ ने जारी की आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थों की सूची

आयुर्वेद आहार वे खाद्य पदार्थ होते हैं जो आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार तैयार किए जाते हैं। इनमें सब्जियां, और मसालों से लेकर, विशेष आयुर्वेदिक व्यंजनों और औषधीय गुणों वाले खाद्य पदार्थ हो सकते हैं।

ये खाद्य उत्पाद प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर तैयार किए जाते हैं, जिनमें पोषण, संतुलन और परंपरा का सम्मिश्रण होता है ताकि समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा मिले।

इस पहल से भारतीय शाश्वत संस्कृति और सेहत का होगा संगम

आयुष मंत्रालय ने कहा है कि नई सूची से प्रामाणिक आयुर्वेदिक ग्रंथों से प्राप्त व्यंजनों, अवयवों और प्रक्रियाओं पर आधारित खाद्य पदार्थों को मान्यता मिल गई है। 2022 में खाद्य सुरक्षा और मानक (आयुर्वेद आहार) विनियमों की शुरुआत के बाद भारत के पारंपरिक खाद्य ज्ञान को घर घर तक पहुंचनाने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

अब हर थाली में दिखेगा परंपरा और सेहत का संगम

अब हम जो खाना खाएंगे, उसमें स्वाद के साथ सेहत का भी संतुलन होगा। सरकार का यह कदम 'रसोई से रोगमुक्ति' तक की सोच को मजबूत करता है। इस पहल से हर उम्र के लोग स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित होंगे।

क्या होता है आयुर्वेद आहार?

आयुर्वेद आहार वो पारंपरिक खाना है जिसे मौसम, शरीर की पाचन शक्ति और प्रतिरोधक क्षमता को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। इसमें प्राकृतिक जड़ी-बूटियां और पारंपरिक तरीके शामिल होते हैं, जो शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

Tags

Next Story