अंबानी परिवार के मेहमान चखेंगे इन 4 अनोखी चाट का स्वाद

अंबानी परिवार के मेहमान चखेंगे इन 4 अनोखी चाट का स्वाद
X

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ होनी है। इस शादी में शामिल होने के लिए कई इंटरनेशनल हस्तियां भी भारत पहुंची हैं। विदेशी मेहमानों को भारत के विभिन्न राज्यों स्वाद खाने के लिए अंबानी परिवार ने काफी सही इंतजाम किया है। ऐसे में आज की शादी में कई ऐसे पकवान परोसे जाएंगे जो भारत के कई राज्यों में काफी फेमस हैं।

वैसे तो इस शादी में ढाई हजार से ज्यादा पकवान परोसे जाएंगे लेकिन इसमें सबसे खास है बनारस का चाट। दरअसल, बनारस की चाट काफी फेमस है, जिसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसी के चलते इसका स्वाद आज विदेशी मेहमानों को चखाया जाएगा।

अगर आप भी चाहे तो अपने घर पर ही बनारस की मशहूर 4 अलग तरह की चाट तैयार कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि बनारस कौन-कौन सी चाट सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, जिन्हें आज अनंत अंबानी की शादी में परोसा जाएगा।

टमाटर चाट

बनारस की टमाटर चाट खाने के लिए तो दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में इसको भी अनंत अंबानी की शादी में परोसा जाएगा। इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है। इसे बनाने के लिए टमाटर को आलू के साथ मैश किया जाता है। इसके बाद तमाम मसाले डाले जाते हैं, जो इसके स्वाद कई कई गुना बढ़ा देते हैं।

चना कचौड़ी

ये बनारस की काफी खास चाट होती है। ये खाने में काफी तीखी भी होती है। आप अगर इसे घर पर तैयार करना चाहते हैं तो इसके लिए बस चने और टमाटर की सब्जी बनानी है और दाल की कचौड़ी में इसे डाल कर परोसना है। ये भी खाने में काफी अच्छी लगती है।

पालक पत्ता चाट

पालक पत्ता चाट काफी कुरकुरी लगती है। खाने में लोगों को काफी पसंद आती है। आप चाहें तो घर पर आसानी से पालक पत्ता चाट बना सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले पालक के कुरकुरे पकौड़े तैयार करने हैं। इसके बाद आप इसपर अपनी पसंद के हिसाब से ही टॉपिंग्स एड कर सकती हैं।

आलू टिक्की

भारत की हर गली-मोहल्ले में आपको आलू टिक्की बिकती दिख जाएगी, लेकिन बनारस की आलू टिक्की लोगों में काफी चर्चित है। ऐसे में अनंत अंबानी की शादी में भी इसे परोसा जाएगा। बारिश के मौसम में आप भी इसे तैयार करके अपने घरवालों को परोस सकती है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।

Next Story