पैरासिटामोल तक जांच के घेरे में”, 90 दवाओं पर देशभर में सख्ती

पैरासिटामोल तक जांच के घेरे में”, 90 दवाओं पर देशभर में सख्ती
X

नई दिल्ली। देश में दवा सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने अनधिकृत फिक्स्ड डोज कंबिनेशन (एफडीसी) दवाओं पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 90 संदिग्ध दवाओं की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जांच के दायरे में मल्टीविटामिन, फोलिक एसिड, पैरासिटामोल, क्लोट्रिमाजोल, बिटामेथासोन क्रीम, डाइक्लोफेनाक पोटेशियम और डाइसाइक्लोमाइन जैसी आम उपयोग की दवाएं भी शामिल हैं। इससे यह साफ है कि मामला सीधे आम लोगों की सेहत से जुड़ा हुआ है।

सुगम लैब के 2025 के परीक्षण आंकड़ों में बड़ी संख्या में दवा नमूने अनधिकृत पाए जाने के बाद यह सख्ती बढ़ाई गई है। नियमों के मुताबिक बिना लाइसेंसिंग अथॉरिटी की मंजूरी के किसी भी नई दवा का निर्माण और बिक्री नहीं की जा सकती, लेकिन इसके बावजूद ऐसी दवाएं बाजार में पहुंच रही हैं।

डीसीजीआई ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत दवाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं। संबंधित कंपनियों और वितरकों के खिलाफ जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों की सेहत के साथ कोई समझौता न हो।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected] व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story