देसी चना इस तरीके से खाएंगे तो मिलेगी घोड़े जैसी ताकत!

देसी चना इस तरीके से खाएंगे तो मिलेगी घोड़े जैसी ताकत!
X

हावत है कि देसी चना खाने से शरीर में घोड़े जैसी ताकत आ जाती है। ऐसा इसीलिए कहा जाता है क्योंकि देसी चने में पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। इसमें मौजूद प्रॉपर्टीज शरीर को ऊर्जा से भर देती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो कि हड्डियों को नई ताकत देता है। चने में मौजूद प्रोटीन मसल्स की मरम्मत करने के साथ उन्हें ताकतवर बनाता है।देसी चने को अगर अंकुरित कर खाया जाए तो इसकी ताकत कई गुना तक बढ़ जाती है। शरीर को घोड़े जैसा मजबूत बनाए रखने के लिए अंकुरित चना खाना ज्यादा लाभकारी है। आइए जानते हैं अंकुरित चना खाने के सेहत से जुड़े लाभ।

अंकुरित चना खाने के बड़े फायदे

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: अंकुरित चने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।वजन घटाने में सहायक: अंकुरित चने में कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसका रेगुलर सेवन करने से कुछ वक्त में फर्क नजर आ सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: शरीर को हेल्दी रखने के लिए इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना जरूरी है। अंकुरित चने में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

हड्डियों को मजबूत बनाता है: अंकुरित चने में कैल्शियम और फास्फोरस होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियों से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए रोजाना एक चम्मच अंकुरित चने खाए जा सकते हैं।

मसल्स में ताकत भर देता है: अंकुरित चने में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक है। इसमें आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जो शरीर स्वयं नहीं बना सकता है। ये अमीनो एसिड मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

Next Story