उम्र बढ़ने के साथ कमज़ोर तो नहीं होने लगा है दिल?

उम्र बढ़ने के साथ कमज़ोर तो नहीं होने लगा है दिल?
X

इस बात को सभी जानते हैं कि हमारा दिल शरीर का एक ऐसा महत्वपूर्ण अंग है, जिसका साथ हमारे जीवन तक बना रहता है। इसमें जरा सी खराबी हमारे पूरे शरीर के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। जब तक हमारा दिल सही ढंग से काम कर रहा होता है तब हमारा शरीर बिना किसी परेशान के चलता रहता है लेकिन इन सब बातों को जानने के बाद भी आप अपने दिल का सही तरीके से खयाल रखते हैं ? इसका जवाब शायद नहीं ही होगा क्योंकि आधुनिक जीवनशैली और खान-पान की खराब आदतों ने जिस तरीके से हमारी जीवन में दस्तक दी है उसके कारण 30 से 40 साल की उम्र में ही हमारा दिल कमजोर होना शुरू हो जाता है और 45 के बाद लोग दिल के दौरे जैसे गंभीर समस्या का शिकार हो जाते हैं। कई कारणों से हमारा दिल कमजोर होना शुरू हो जाता है इसलिए कमजोर दिल के लक्षणों को पहचानना बहुत ही जरूरी है तो आइए जानते हैं कमजोर दिल के लक्षण।

बेचैनी महसूस होनाः आप जानते होंगे कि हमारा दिल कई धमनियों से जुड़ा होता है और अगर कोई भी धमनी ब्लॉक हो जाती है तो आपको अपनी छाती में दबाव महसूस होने लगता है। दबाव के साथ-साथ आपको दर्द और खिंचाव भी महसूस होता है। इस स्थिति में आपको तत्काल डॉक्टरी सहायता की आवश्यकता होती है। Also Read - टोंड आर्म्स के लिए घर पर 10 मिनट करें ये 4 एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

मतली, सीने में जलन और पेट में दर्द होनाः अगर आपको लगे कि कुछ दिनों से आपको मतली आ रही है या सीने में जलन के साथ-साथ पेट में दर्द या फिर पाचन संबंधी समस्याएं हो रही हैं तो समझ लीजिए आपका दिल कमजोर हो रहा है साथ ही कोई गंभीर समस्या होने वाली है।

कई दिनों तक कफ रहनाः अगर आप कई दिनों से खांसी-जुकाम से पीड़ित हैं और लगातार कफ आ रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको अपने थूक में सफेद या फिर गुलाबी रंग का बलगम दिखाई दे तो ये हार्ट फेल होने का एक लक्षण है। Also Read - Anant Ambani Wedding: अंबानी वेडिंग में परोसी जाएगी इतने रूपये की चाट! Watch Videसांस लेने में दिक्कतः अगर आपको बीते कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही है या फिर कम सांस आ रही है तो ये हार्ट फेल होने का एक बड़ा लक्षण है।


हाथ-कमर और जबड़े में दर्द होनाः लगातार हाथ, कमर, गर्दन और तो और जबड़े में दर्द रहना भी हमारा दिल के कमजोर होने की ओर इशारा करता है। इसलिए ऐसी किसी भी समस्या हमारे दिल के कमजोर होने की ओर इशारा करती है।

Next Story