आरजीएचएस घोटाला: बीकानेर की लैब ने किया डॉक्टरों के फर्जी साइन का खेल, एफआईआर की तैयारी!

आरजीएचएस घोटाला: बीकानेर की लैब ने किया डॉक्टरों के फर्जी साइन का खेल, एफआईआर की तैयारी!
X


बीकानेर: राजस्थान राज्य हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी (आरजीएचएस) के तहत सरकारी खजाने में सेंध लगाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। बीकानेर की एक निजी लैब पर सरकारी क्लेम हड़पने के लिए डॉक्टरों के फर्जी हस्ताक्षर और जाली मुहर के इस्तेमाल का संगीन आरोप लगा है।

फर्जीवाड़े का ऐसे हुआ खुलासा

पवनपुरी स्थित डॉ. बोथरा डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर की ओर से 1 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2025 के बीच पेश किए गए क्लेम की ऑडिट की गई। जांच में ऐसी गड़बड़ियां मिलीं कि अधिकारी भी दंग रह गए:

अजीबोगरीब टेस्ट: एक ही परिवार के सभी सदस्यों का एचआईवी (HIV) टेस्ट कर दिया गया।

बच्चों का गठिया टेस्ट: कम उम्र के बच्चों के गठिया, ब्लड इंफेक्शन और रैंडम ग्लूकोज जैसे टेस्ट किए गए, जिनकी जरूरत ही नहीं थी।

पर्ची का खेल: पर्चियों पर टी2डीएम (T2DM) टेस्ट लिखा गया, जबकि वास्तविक एचबी1सी (HbA1c) टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल पाई गई।

डॉक्टरों ने झाड़ा पल्ला, लैब पर लटकी तलवार

इस मामले में कार्डियोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील बुढ़ानिया समेत चार डॉक्टरों से पूछताछ की गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से तीन जूनियर डॉक्टर इंटर्नशिप पर थे। सभी डॉक्टरों ने रिपोर्ट पर मौजूद साइन और मुहर को पहचानने से इनकार कर दिया और इन्हें 'फर्जी' बताया।परियोजना निदेशक डॉ. निधि पटेल ने इस फर्जीवाड़े को बेहद गंभीर माना है। लैब को आरजीएचएस योजना से बाहर करने के साथ-साथ अब पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story