वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. सुरेश भदादा 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित

वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. सुरेश भदादा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित
X


भीलवाड़ा। चिकित्सा के क्षेत्र में अपने 'लार्जर देन लाइफ' कार्यों और निस्वार्थ सेवा के लिए भीलवाड़ा के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. सुरेश भदादा को "लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - समाज सेवा रत्न सम्मान" से नवाजा गया है। अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, भीलवाड़ा द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में बुधवार, 25 फरवरी को रामस्नेही चिकित्सालय परिसर में यह सम्मान भेंट किया गया।

38 वर्षों का बेमिसाल चिकित्सीय सफर

डॉ. भदादा ने वर्ष 1988 में अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने फरवरी 2010 तक महात्मा गांधी अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवाएं दीं। पिछले 16 वर्षों से वे शहर के प्रतिष्ठित रामस्नेही चिकित्सालय में वरिष्ठ नेत्र रोग चिकित्सक के रूप में निरंतर सेवारत हैं। उनके 38 वर्षों के लंबे करियर में सेवा के आंकड़े उनकी कर्मठता की कहानी खुद बयां करते हैं।

सेवा के कीर्तिमान: 80 हजार ऑपरेशन और 79 नेत्र प्रत्यारोपण

डॉ. भदादा के सेवा कार्यों की फेहरिस्त काफी लंबी है। अब तक वे 80 हजार से अधिक आंखों के ऑपरेशन, 79 नेत्र प्रत्यारोपण (आई ट्रांसप्लांट) और 70 से अधिक लैसिक सर्जरी सफलतापूर्वक कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 700 से अधिक नि:शुल्क नेत्र शिविरों में अपनी सेवाएं देकर हजारों लोगों के जीवन में रोशनी लौटाई है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story