लाइफ-स्टाइल बदल कर किया जा सकता शुगर कंट्रोल

लाइफ-स्टाइल बदल कर  किया जा सकता शुगर कंट्रोल
ये र टिप्स रखेंगी आपको फिट

शुगर कंट्रोल करने के लिए यूं तो कई तरह के सुझाव और सलाह हम आए दिन सुनते हैं जबकि डॉक्टर भी मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए दवाएं देते हैं। आमतौर पर शुगर एक ऐसी बीमारी है जो एक बार लग जाए तो उसे जड़ से हटाना मुश्किल है। हालांकि लाइफ-स्टाइल बदलकर और खान-पान में बदलाव लाकर इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। अगर आपकी डायबिटीज भी नियंत्रित नहीं हो रही है, तो आप कुछ चीजों से दूरी बनाकर इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

दें ध्यान:-

@

अगर आप देर रात खाना खाते हैं या आपको ऐसी आदत है तो ये आदत आपको छोड़नी चाहिए। दरअसल, जब आप देर रात को भोजन करते हैं तो आपका पेट इसे ढंग से पचा नहीं पाता है जिससे कई तरह की परेशानी हो सकती है। इस आदत से शुगर बढ़ने का खतरा भी हो सकता है। इसलिए शाम 7 बजे तक भोजन करने को डॉक्टर्स सही समय मानते हैं।

@

अगर आपकी शुगर नियंत्रित नहीं हो रही है, तो आपको मैदा, चीनी, प्रोसेस्ड फूड्स या ग्लूटेन से बनी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपकी शुगर और बढ़ सकती है क्योंकि इन चीजों में कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है।

@

शुगर को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

@

अगर आप शुगर के मरीज हैं, तो आपको नमक के सेवन से बचना चाहिए या आप इसका सेवन बेहद कम कर सकते हैं। साथ ही चीनी, आइसक्रीम, कोल ड्रिंक्स, जंक फूड जैसी चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। वरना आपकी शुगर बढ़ सकती है।

@

शुगर को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

@

कई लोगों को आदत होती है कि वे खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में कफ दोष बढ़ जाते हैं। इससे शुगर लेवल पर असर पड़ सकता है। इसलिए खाना खाने के कम से कम 2-3 घंटे बाद ही सोना चाहिए।

Tags

Next Story