सांसद दीया कुमारी का किया  सम्मान

सांसद दीया कुमारी का किया  सम्मान
X

जयपुर// अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश प्रवक्ता राव दिलीप सिंह आईडाणा ने बताया कि  महाराजा सवाई जयसिंह जी की 336 वी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी महिला इकाई अध्यक्षा श्रीमती मधु कंवर राठौड़ ,वरिष्ठ समाजसेवी एवं  प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह नाथावत एवं समाजसेवीका श्रीमती देवी कंवर तंवर ने राजसमंद सांसद एवं विद्याधर नगर भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी का सम्मान किया गया उक्त कार्यक्रम श्री राजपूत सभा भवन जयपुर में रखा गया ।इस मौके पर समाज के लिए अपना योगदान देने के लिए  राजपूत समाज के समाजसेवकों  को सम्मानित किया गया, प्रतिभाशाली बना एवं बाईसा को भी सम्मानित किया गया इसी के दौरान रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें सभी सरदारों और मातृत्व शक्ति ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया l  मातृत्व शक्ति को  सशक्त एवं स्वालंबी   बनाने के लिए राजपूत सभा भवन में तीन दिवसीय  *दीपावली प्रदर्शनी* का आयोजन किया गया जिस का  समापन समारोह रखा गया था इस प्रदर्शनी में प्रदेश भर से पधारी हुई मातृत्व शक्ति ने अपने द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शनी में प्रदर्शन किया l प्रदर्शनी के समापन समारोह में सांसद दिया कुमारी एवं सांसद राम चरण बौहरा ,राजपूत समाज एवं जयपुर से अन्य  गणमान्य  अतिथि पधारे l

Next Story