बंग भंग का विरोध करने वाले ने भारत विभाजन को कैसे स्वीकार किया

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) हिंदू जागरण मंच द्वारा शहीद स्मारक पर हिंदुस्तान के अंतिम विभाजन के दिन को अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक रविकांत त्रिपाठी ने कहा कि भारत फिर से अखंड हो और हर भारतवासी को अपने वैभवशाली इतिहास पर गर्व हो। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की मूर्ति की साज-स’जा कर अखंड भारत की रंगोली बनाई और अतिथियों द्वारा मूर्ति के सम्मुख दीप प्र’वलन किया गया। सभा में संतोष नाथ महाराज ने कहा कि भारत विश्व गुरु बने और इसका परचम पूरे विश्व में फैलेगा। सभा में अखंड भारत प्रतिज्ञा में सभी लोगों ने भाग लिया तत्पश्चात भारत माता की मूर्ति के सामने महा आरती की और प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में जिला संयोजक लक्ष्मण सिंह राव, लीलेश खत्री, रमेश पालीवाल, अनिल खंडेलवाल , जिला सह संयोजक परमानंद पालीवाल आदि ने भारत माता की मूर्ति के सामने महा आरती की और प्रसाद वितरण किया।
