सैंकड़ों योग साधकों ने अल सुबह सामूहिक रूप से किया योगाभ्यास

सैंकड़ों योग साधकों ने अल सुबह सामूहिक रूप से किया योगाभ्यास
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन जे के गार्डन में किया गया। जिला पतंजलि योग समिति राजसमन्द के सचिव महावीर बंसल ने बताया की स्वामी रामदेव के शिष्य डॉ. स्वामी परमार्थ देव नाथद्वारा विश्वास स्वरुपम में शिव मूर्ति एवं श्रीनाथजी के दर्शन करते हुए राजसमन्द पंहुचे जहाँ कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। प्रात: काल 100 फीट रोड स्थित जेके गार्डन में स्थानीय विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के विशिष्ठ आतिथ्य में निर्धारित समय 5.30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ योग शिविर की शुरुआत हुयी। प्रारंभ में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वामीजी का मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत किया। शिविर में आमजन को विविध योगासनों, प्राणायाम, मुद्राओं आदि के बारे में प्रशिक्षण देते हुवे डॉ स्वामी परमार्थ देव ने सदैव स्वस्थ रहने के अनेक गुर बताये और सभी से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने का संकल्प करवाया। योग के दौरान अनेक आधियों-व्याधियों के निवारण के प्राकृतिक और सहज तरीके बताये। प्रशिक्षण के दौरान राजसमन्द के कुरज ग्राम से पधारे एक योग साधक ने योग के विषय में अपना अनुभव सुनाते हुवे कहा की उसके खून में रक्त कणिकाओं की कमी की बीमारी होने पर विभिन्न नामी गिरामी चिकित्सालयों में लगभग 25 लाख से अधिक धनराशि खर्च हो जाने के बावजूद इलाज संभव नहीं हुआ और हर दिन तबियत बिगड़ती जा रही थी। तब इन्होने पतंजली वेलनेस सेण्टर हरिद्वार की शरण ली और वहां प्राकृतिक इलाज प्रारंभ करवाया 7 मात्र 3 दिन में ही तबियत में सुधार होने लगा और 2 माह में तो पूरी तरह स्वस्थ हो गए। ग्राम मदारा, रेलमगरा से पधारे 85 वर्ष आयु के पतंजली के नियमित योग साधक शम्भू सिंह शक्तावत में शिविर में दौड़ लगाकर सभी को हैरत में डाल दिया। शिविर में योगाभ्यास के दौरान भजन गायक मदन डिडवानिया ने हारमोनियम और ढोलक के साथ मधुर भजनों से साधकों को आनंदित किया। शिविर का संचालन पतंजलि के जिला योग समन्वयक करतार सिंह ने किया। पतंजलि जिला चिकित्सालय की और से स्वामी जी को श्रीनाथ जी की छवि भेंट की गयी। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष राम लाल चौबीसा ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान पतंजलि चिकित्सालय, राजसमन्द के आयुर्वेद चिकित्सक मनीष पोखरा ने अनेक साधकों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया। शिविर के अंत में स्वामीजी ने शिविर में आए राज्य प्रभारियों जोधपुर निवासी समंदर सिंह, करनाराम एवं बाड़मेर निवासी दिलीप तिवारी, परबतसर निवासी मदन मोहन, युवा भारत प्रान्त प्रमुख नरेन्द्र सिंह परिहार, राजस्थान प्रान्त महिला प्रमुख विजय लक्ष्मी, राज्य कार्यालय प्रभारी मांगी लाल जेलिया एवं राजसमन्द जिला पतंजली योग समिति के जिलाध्यक्ष राम लाल चौबीसा, जिला योग समन्वयक करतार सिंह, युवा भारत जिला प्रमुख लक्ष्मण सिंह खोखावत, जिला सहप्रमुख जितेन्द्र लड्ढा, जिला पतंजली योग प्रभारी राम लाल रेगर, सह प्रभारी नवनीत जोशी, कोषाध्यक्ष भोमराज जीनगर, मोहनलाल जाट, राजू लाल धोबी, मदारा निवासी शम्भू सिंह, भेरू पुरोहित आदि का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया।
आयोजन के प्रचार प्रसार एवं मीडिया प्रभारी युवा भारत के सहप्रमुख जितेन्द्र लड्ढा ने बताया की कार्यक्रम के पश्चात स्वामीजी ने गांधी सेवा सदन में सेंकडों छात्रों को संबोधित करते हुवे योग प्रशिक्षण दिया एवं छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया। गांधी सेवा सदन में महात्मा गांधी के जीवन से जुडी स्मृतियों का अवलोकन करते हुवे संस्था के संचालक महेंद्र कर्णावट द्वारा बालकों के चरित्र निर्माण हेतु किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। संचालक महेंद्र कर्णावट ने स्वामीजी को साहित्य एवं शाल भेंटकर स्वागत किया। इसके पश्चात तुलसी साधना शिखर स्थित सभागार में योग समिति के जिले भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे पतंजली योगपीठ की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का संचालन पतंजलि योग प्रभारी राम लाल रेगर ने किया।

Next Story