इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना से होगा जनसेवा का सपना साकार

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना से होगा जनसेवा का सपना साकार
X

राजसमन्दञ (राव दिलीप सिंह) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना में इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत जिले में कुल 10 स्थानों पर शिविरों का आयोजन प्रस्तावित है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक हिम्मत कीर ने बताया कि इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना को लेकर लाभार्थियों को पहले मैसेज या कॉल के द्वारा सूचना दी जा रही है ताकि उन्हें शिविर में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। ऐसे व्यक्ति निर्धारित दस्तावेज के साथ योजना का लाभ ले सकते है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत राजसमंद जिले में प्रथम चरण में लगभग 76 हज़ार लाभार्थियों को इन्दिरा गांधी स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत स्मार्टफोन दिया जाएगा। योजना के तहत 9वी से 12वीं तक की सरकारी स्कूल की छात्राओं, महाविद्यालय की छात्राओं, आईटीआई व पॉलिटेक्निक में पढ़ रही छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया जायेगा एवं इसी के साथ विधवा, एकलनारी पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं एवं मनरेगा में 100 दिन रोजगार पूर्ण करने वाले परिवार के मुखिया व इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिन रोजगार पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया को योजना के तहत  स्मार्ट फोन दिया जायेगा। वही आमेट उपखंड स्तरीय स्मार्टफोन लाभार्थी केंम्प पंचायत समिति परिसर में उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश मेंवाड़ा, तहसीलदार देवा लाल भील, विकास अधिकारी शेलेश पी.खिंची, नायब तहसीलदार सिताराम खटीक, सहायक विकास अधिकारी आदी उपस्थित थे।
यहाँ आयोजित हो रहे है कैम्प
जिले के 9 स्थान पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर परिषद राजसमंद, नगर पालिका नाथद्वारा, पंचायत समिति भीम, पंचायत समिति रेलमगरा, पंचायत समिति आमेट, पंचायत समिति देवगढ़,पंचायत समिति देलवाड़ा,पंचायत समिति खमनोर, द्वारकेश कॉलेज भावा में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

Next Story