ग्रामीणों व जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहा है महंगाई राहत कैंप

उदयपुर, । प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध एवं जरूरतमंद व गरीबों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सोच से उनका कल्याण करने वाले मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा साकार हो रही है। मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा संचालित महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों में राहत के साथ खुशियां बंट रही है और विशेषतौर पर ग्रामीणों व जरूरतमंदों के लिए यह महत्वपूर्ण अभियान वरदान साबित हो रहा है।
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में उदयपुर शहर के साथ जिले भर में जारी इस अभियान में उत्सवी माहौल देखा जा रहा है। खासतौर से जिले के आदिवासी अंचल एवं दूर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन की प्रतिबद्धता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान साकार होते हुए दिखाई दे रहा है। ग्रामीणजन मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड पाकर प्रसन्नता के साथ सरकार व प्रशासन का आभार जता रहे है वहीं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों में वर्षों पुराने प्रकरणों का मौके पर निस्तारण होने और हाथों-हाथ दस्तावेजों के साथ अन्य सुविधाओं का लाभ मिलने से हर वर्ग प्रसन्न है और सरकार के इस कार्यक्रम की सराहना कर रहा है।
विधायक डॉ.परमार ने कानपुर कैम्प में बांटे मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड
राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर कार्यक्रम के तहत उपखण्ड सेमारी की ग्राम पंचायत कानपुर में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार ने शिविर का अवलोकन करने के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों से संवाद किया और सरकार इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कैंप में विधायक ने पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किये और सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया। तहसीलदार पीरूलाल जीनगर ने शिविर की प्रगति के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर समाजसेवी गणेश मीणा, वासुदेव परमार, विकास अधिकारी नाथू लाल मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थ आदि उपस्थित थे।
विधायक परमार ने छाणी कैंप का किया निरीक्षण
विधायक डॉ दयाराम परमार ने उपखण्ड नयागांव की ग्राम पंचायत छाणी में आयोजित महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार के इस अभियान की जानकारी दी और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही व्यक्तिगत लाभ की योजना से कोई वंचित नहीं रहे इसके लिए प्रभावी प्रयास करें। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक होकर सरकार की ओर से दी जाने वाली हर सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी विजयेश पण्डया ने शिविर की प्रगति बताई। उपखण्ड अधिकारी विजयेश पण्डया ने यह भी बताया कि शिविर में नौ काश्तकारों के भूमि आवंटन के आवेदन, 50 नामान्तकरण, 30 शुद्धिकरण, 13 रास्ते के प्रकरण, दो बटवारा, 70 जमाबन्दी नकल, 30 सीमा संबंधी प्रकरणों का निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर नायाब तहसीलदार नितेश पंचोली, सरपंच खेमराज पारगी आदि उपस्थित थे।
पीपला शिविर में काशु को मिली राहत
जिले के कोटड़ा उपखण्ड की ग्राम पंचायत गांव पीपला में आयोजित महंगाई राहत शिविर में काशू पिता जोराराम के लिए राहत भरा रहा। शिविर की जानकारी मिलने पर काशु दस्तावेजों के साथ वहां पहुंचा और अपना पंजीकरण करवाया। पंजीकरण करवाने पर उसे मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना व मुख्यमंत्री ांउकीमदन पशु बीमा योजना में पात्र होना बताया और कोटड़ा एसडीएम श्रीमती बीनू देवल, सीडीपीओ श्रीमती गरिमा उपाध्याय व सरपंच रमीला देवी ने काशु को इन योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किये। शिविर में राहत मिलने पर काशु ने सरकार व स्थानीय प्रशासन का आभार जताया।
8 योजनाओं का लाभ पाकर मुस्कराई शांति
कोटड़ा उपखण्ड के लिए ग्राम पंचायत बड़ली में आयोजित महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांवों के संग शिविर शांतिदेवी के लिए सुकूनभरा रहा। दस्तावेजों के साथ कैंप स्थल पर पहुंच शांति ने पंजीकरण करवाया जहां उसे 8 योजनाओं में पात्र होने की जानकारी मिली। शिविर प्रभारी एसडीएम श्रीमती बीनू देवल, टीएडी उपायुक्त पर्वतसिंह चुण्डावत व लायब तहसीलदार अर्जुनराम गरासिया ने शांति को 8 योजनाओं के गारंटी कार्ड प्रदान किए। शांति को मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना घरेलू, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुघर्टना बीमा योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु योजना, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निशुल्क फुड योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना व इंदिरा गांधी गैस सब्सिडी योजना का लाभ मिला।
समाजसेवी नवल सिंह चुण्डावत ने पात्रजनों को किया लाभान्वित
जिले की कुराबड़ पंचायत समिति की रामज ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित महंगाई राहत कैंप में खासा उत्साह देखा गया। इस शिविर में राहत पाने उमड़ी लोगों की भीड़ में समाजसेवी नवल सिंह चुंडावत ने आज दिनभर कैंप स्थल पर स्वैच्छिक सेवाएं देते हुए लोगों को विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण में मदद की और खुद अपने हाथों से गारंटी कार्ड सौंप कर राज्य सरकार की इस सौगात के लिए बधाई दी। शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि शिविर में एक 95 वर्षीय बुजुर्ग को 9 योजनाओं का लाभ मिला। चुण्डावत ने राहत का साथ सेवा का संदेश देते इस कैम्प में ग्रामीणों को सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान की जानकारी देते हुए कामधेनु योजना, गैस सिलेंडर, घरेलू बिजली कनेक्शन, कृषि बिजली कनेक्शन, बिजली फ्री, निशुल्क फूड किट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, सामाजिक सुरक्षा, नरेग योजना का लाभ प्रदान किया और ग्रामीणों से आह्वान किया वे इस कार्यक्रम का लाभ उठाते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।
