रेन बसेरे का निरीक्षण, मिली अव्यवस्थाएं

X
By - Bhilwara Halchal |11 Dec 2023 1:56 PM IST
नाथद्वारा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला सेशन न्यायाधीश राजसमन्द आलोक सुरोलिया के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजसमन्द मनीष कुमार वैष्णव द्वारा लालबाग नाथद्वारा स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय रैन बसरे पर कार्मिक अनुपस्थित मिला जिसे टेलिफोन करके बुलाया गया। पलंग पर बिछे गद्दों व तकिये के चद्दर और कवर गंदे पाये गये। सफाई व्यवस्था असंतोषजनक थी। मुख्य रास्ते से लेकर रैन बसेरे तक अत्यन्त गन्दगी फैली हुई थी।
Next Story
