सुखा मुक्त राजस्थान के तहत जैन समाज द्वारा मावली के खेमपुर तालाब में कार्य शुरू 

 सुखा मुक्त राजस्थान के तहत जैन समाज द्वारा मावली के खेमपुर तालाब में कार्य शुरू 
X
उदयपुर । सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना द्वारा सुखा मुक्त राजस्थान  अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को उदयपुर जिले के मावली तहसील के खेमपुर तालब में जल संवर्धन का कार्य राज्यमंत्री जगदीशराज श्रीमाली एवं बीजेएस के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत के आतिथ्य में शुरू हुआ।   
बीजेएस मावली चेप्टर निर्मल लोढ़ा ने बताया कि प्रदेश महामत्री श्याम नागोरी, प्रदेश-कॉर्डिनेटर तुषार मेहता, बीजेएस कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिंघवी, जिला कॉर्डिनेटर कपिल इंटोदिया, खेमपुर सरपंच बाबूलाल गायरी, समाजसेवी प्रभारी दिनेश कावडिय़ा, अनिल हरकावत बतौर अतिथि मौजूद रहे।  इस अवसर पर राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने अपने उद्बोधन में कहां कि बीजेएस द्वारा पुरे देश में 100 जिलों में सुखा मुक्त अभियान प्रारम्भ करने के लिए सराहना की।
उन्होंने कहां कि बीजेएस कार्यकर्ताओं द्वारा देशभर में चलाए जा रहे इस अभियान में तालाबों को गहरा कर उसमें पानी की क्षमता बढ़ाने एवं खुदाई में निकली मिट्टी को नि:शुल्क किसानों को उपलब्ध कराना किसानों के लिए दोहरा फायदा है। श्रीमाली ने मावली के खेमपुर में कार्य शुरू करने पर बीजेएस टीम की सहराहना की। 
राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत ने बताया कि उदयपुर में हुए बीजेएस के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर में 100 जिलों के जल संक्षरण को लेकर बीजेएस एवं केन्द्रिय जल मंत्रालय के बीच हुए एमओयू के तहत बीजेएस द्वारा किये जा रहे कार्यो में राजस्थान राज्य को जोड़ते हुए राज्य के 15 जिलों में यह कार्य शुरू करने का लक्ष्य है। बीजेएस प्रशासन से प्राप्त ओर भी जल स्रोतों की  सूची के आधार पर स्वयं के खर्चे से यह कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अभी राजस्थान के 10 जिलों में 38 तालाबों में निर्बाध गति से जल संवर्धन का कार्य चल रहा है तथा आज ही बाड़मेर जिले में नाकोडा के मेवा नगर तथा उदयपुर के मावली तहसील के खेमपुर में कार्यों का शुभारंभ किया है। 
समारोह का आगाज नमस्कार महामंत्र के जाप एवं दीप प्रज्जवल से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत मावली बीजेएस के अध्यक्ष निर्मल लोढ़ा ने किया तथा आभार प्रदेश महामंत्री श्याम नागोरी द्वारा ज्ञापित किया गया।  जल संवर्धन अभियान के सह कोर्डिनेटर तुषार मेहता ने बताया कि राजस्थान के 10 जिलों के 38 तालाबों में जल संवर्धन कार्य प्रारम्भ कर दिया है। जिसमें उदयपुर के फतहनगर में राम तलाई तालाब, मावली के खेमपुर तालाब, सिरोही के आबूरोड तालाब, डूंगरपुर में जोगेला व बागदरी तालाब, भीलवाड़ा में दांथल व रिछड़ा तालाब, बूंदी पगारा व रामनगर तालाब, कोटा में सुहाणा, बापावर व बिगोद तालाब, चित्तौडगढ़ में सिरोढ़ी तालाब व पाली जिले के 9 तालाबों में सुखा मुक्त राजस्थान के अन्तर्गत जल संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। 
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल, मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र गोखरू, मण्डल महामंत्री प्रमोद सामोता,  पूर्व सरपंच केशव छाजेड़, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सम्पत सामोता, पूर्व मंत्री गोपाल गुर्जर, बीजेएस सरंक्षक सुरेश ख़टवड़, कोषाध्यक्ष नीलेश खटवड़ , जयप्रकाश ,अभिषेक, शैलेश, वीरेंद्र, मिथिल, मोहित रूप लाल गुज्जर, वार्ड पंच दिलीप गुर्जर, शिवलाल, किशन लाल गुर्जर, रामलाल, गणेशलाल, मांगीदास, मांगीलाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मावली रोशन लाल सुथार, मण्डल सयोंजक कैलाश गायरी, गोवर्धन जाट, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका फतहनगर महावीर पाश्र्वर, जिला यूथ कोंग्रेस अध्यक्ष उदयपुर रौनक गर्ग, विधानसभा अध्यक्ष सोहन गायरी आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे। 
 
Next Story