खूबसूरती के लिए रोजाना 700 गधियों के दूध से नहाती थी रानी

खूबसूरती के लिए रोजाना 700 गधियों के दूध से नहाती थी रानी
X

इतिहास में कई रानियों और राजकुमारियों के बारे में जिक्र मिलता है, जिन्हें उनकी सुदंरता के लिए आज भी जाना जाता है। हालांकि, इनमें कई ऐसी थीं, जो अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए कई अजीबोगरीब काम करती थीं। अक्सर लोगों को आपने गाय या भैंस के दूध से नहाने के बारे में सुना होगा, लेकिन आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी भी रानी थी, जो सुंदर दिखने के लिए गधी के दूध से स्नान करती थी। वह नहाने के लिए हर दिन 700 गधियों का दूध मंगाती थी। यह रानी अपनी सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती थी। इसके साथ ही उनका जीवन भी काफी रहस्यमयी था।

दरअसल, हम मिस्र की राजकुमारी क्लियोपैट्रा की बात कर रहे हैं। क्लियोपैट्रा को सुदंरता की देवी भी कहा जाता था। क्लियोपेट्रा का जीवन भी काफी रहस्मयी था। क्लियोपैट्रा जितनी खूबसूरत थी, उससे कहीं ज्यादा चतुर और षड्यंत्रकारी भी थी।

पिता की मौत के बाद सिर्फ 14 साल की उम्र में क्लियोपैट्रा और उसके भाई टोलेमी दियोनिसस को संयुक्त रूप से राज्य मिल गया। भाई को राज्य पर क्लियोपैट्रा की सत्ता सहन नहीं हुई और बगावत हो गई। इसका नतीजा यह हुआ कि क्लियोपैट्रा को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी और सीरिया में शरण लेनी पड़ी, लेकिन इस राजकुमारी ने हार नहीं माना। रोम के शासक जूलियस सीजर को अपने मोह में फंसाकर क्लियोपैट्रा ने मिस्र पर हमला करवाया और सीजर ने टोलेमी को मारकर क्लियोपैट्रा को मिस्र के राजसिंहासन सौंप दिया।

Next Story