राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दिल्ली पहुंची कामिनी गुर्जर केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेताओं के साथ साझा किया मंच

 राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दिल्ली पहुंची कामिनी गुर्जर केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेताओं के साथ साझा किया मंच
X


उदयपुर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नई दिल्ली में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए उदयपुर से जिला परिषद सदस्य व अखिल भारतीय गुर्जर महिला महासभा की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कामिनी गुर्जर सोमवार को दिल्ली पहुंची और मंगलवार को नई दिल्ली के जवाहर भवन में पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन के नेतृत्व में आयोजित हुए समापन समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, एससी एसटी ओबीसी के राष्ट्रीय चेयरमैन के.राजू, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, राष्ट्रीय सचिव सचिन राव, राष्ट्रीय सचिव जयराम रमेश सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मंच साझा दिया। उल्लेखनीय है कि समापन समारोह में मुख्य मंच पर 23 राज्यों के प्रतिनिधियों को मंच साझा करने का अवसर मिला जिसके तहत राजस्थान से कामिनी गुर्जर को आमंत्रित किया गया। उदयपुर से कुंजबाला शर्मा, हिदायतुल्ला, फारूक कुरैशी और नजमा मेवाफरोश आदि भी मौजूद रहे।
गुर्जर ने इस समारोह में भाग लेने के बाद बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरे देश से 500 प्रतिभागियों को शामिल किया गया है जिनका चयन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव के मार्गदर्शन में टैलेंट हंट एवं सर्वोदय संकल्प शिविरों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

Next Story