कामिनी गुर्जर ने युवा संवाद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में लिया भाग

उदयपुर,, / अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से निम्स यूनिवर्सिटी में आयोजित हुए युवा संवाद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में अखिल भारतीय महिला गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उदयपुर जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर ने भी भाग लिया और प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ उन्होंने भी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में स्थानीय गुर्जर प्रतिनिधियों को टिकट देने की बात कही।
इस मौके पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष धाभाई ने बताया गुर्जर समाज के हितों की लड़ाई महासभा पुरी ताक़त के साथ लड़ रही और गुर्जर समाज के विकास के लिये हर संभव क़दम उठायेगी और दोनों पार्टियों मे राजस्थान से बाहर के प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं करेगा ।
राष्ट्रीय संगठन महासचिव बच्चू सिंह बैसला ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल हमारी समाज का ध्यान रखेगा समाज उसका ध्यान रखेगा गुर्जर समाज की लंबित बैकलोक की भर्तियों को समय रहते हुए राजस्थान सरकार पूरा करे।
इस मौके पर अपने संबोधन में महिला अध्यक्ष कामिनी गुर्जर ने बताया कि समाज के युवाओं को राजनीति में अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने राजस्थान के मूल निवासियां को राष्ट्रीय राजनीतिक दल संगठन व टिकट वितरण के तहत विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक अवसर दिया जाए तो समाज का कल्याण हो सकता है।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद धाभाई, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बच्चू सिंह बैसला, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कामिनी गुर्जर, मनीषा गुर्जर प्रदेश अध्यक्ष महिला ,अध्यक्ष , रामसवरूप जी सराधना प्रदेश अध्यक्ष सामूहिक समिति विवाह ,रामअवतार बडिया महामंत्री ,हिमांशु गुर्जर राष्ट्रीय सचिव डॉ. पंकज सिंह निदेशक निमस, जयपुर ग्रामीण की कार्यकारिणी व समाज बंधुओं ने भाग लिया
