केलवा ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण

केलवा ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह)केलवा ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण महिला स्वरोजगार फाउंडेशन ने केलवा में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के लिए कौशल केंद्र का आरंभ किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालू राम सिंधल थे । इस केंद्र का उद्देश्य पार्लर के कोर्स से गांव की लड़कियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो सके । इस शिविर में   प्रशिक्षण ममता गहलोत पिंकी सिंह दे रहे है । यहां प्रशिक्षण शिविर एक महीने तक चलेगा । प्रशिक्षण लेने वाली सभी बालिकाओं को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे जिससे यह भविष्य में खुद का पार्लर खोल सके । स्वरोजगार फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य ही है की बालिकाएं एवं महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर बने एवं खुद का रोजगार कर सके ।

Next Story