भारत को जानो शाखा स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

भारत को जानो शाखा स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
X

मांडल चन्द्रशेखर तिवाड़ी.  भारत विकास परिषद माण्डल शाखा की भारत को जानो शाखा स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  स्कूल में मांं भारती एवं स्वामी विवेकानन्द के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर आयोजित की गई। प्रकल्प प्रभारी कृष्णगोपाल सेन ने बताया कि विद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय आये प्रतिभागियों की अगले राउंड की शाखा स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में 34, वरिष्ठ वर्ग में  18 टीमों से 5-5 सर्वोच टीमों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया गया। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की 5 टीमो 5 टीमो के साथ प्रश्नोत्तरी की गई। प्रश्नोत्तरी हरिओम सोनी एवं महेश पाराशर ने ली। स्कोरर विनय सोनी रहे। कनिष्ठ वर्ग में राउप्रावि कोलीखेड़ा के कोमल गुर्जर एवं परमेश्वर गुर्जर वरिष्ठ वर्ग में राउमावि बेमाली के नयनवीर सिंह और राघव गुर्जर प्रथम रहे। पूर्व प्रांतीय पर्यवेक्षक हरिओम सोनी, पूर्व अध्यक्ष विनोद सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वालो को प्रशस्ति पत्र, भारत को जानो एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरुस्कृत किया। शाखा स्तर पर प्रथम रहे प्रतिभागी 16 अक्टूबर रविवार को किशनगढ़ में होने वाली प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में माण्डल शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष महेश पाराशर, सचिव सुरेन्द्र टेलर, विनोद सोनी, कृष्णगोपाल सेन, हरिओम सोनी, आशीष रुणवाल, धीरज सिंह कविया, उम्मेदसिंह वेदप्रकाश तिवाड़ी उपस्थित रहे।

Next Story