कुम्प्रभलगढ भाजपा प्रत्याशी राठौड़ का सूरत गुजरात में स्वागत_

राजसमन्द //कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राठौड़ का सूरत में प्रवासी भाईयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
विधानसभा मीडिया संयोजक किशन पालीवाल ने बताया कि बीती देर रात्रि को भारतीय जनता पार्टी के यशस्वीय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ नागदा ब्राह्मण समाज वाडी खोडियार रेसीडेसी गोडादरा सूरत में आयोजित कार्यक्रम में कहां की सूरत गुजरात में विराजमान आप सभी प्रवासी भाइयों से निवेदन है कि आगामी 25 नवंबर को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक संख्या में पधार कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें। इस अवसर पर प्रवासी भाइयों द्वारा विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ का माला व दुपट्टा व साफा बंधवाकर भव्य स्वागत किया। सूरत के प्रवासी भाई बहनों से आत्मीय मुलाकात कर और आगामी विधानसभा चुनाव पर सार्थक चर्चा की रात्रि के बावजूद भी सूरत के प्रवासी बहनों का अपार जन समर्थन मिला इतनी देर रात्रि होने के बावजूद भी इतनी संख्या में मेरे सभी भाई-बहनों उपस्थित हैं। उनका मै कोटि कोटि हार्दिक आभार प्रकट करता हूं । आपने जो यह मान सम्मान दिया उसके लिए मैं आभार धन्यवाद प्रकट करता हूं ।और उन्होंने कहा इतने कम समय में प्रवासी भाईयों का उपस्थित होना। जिससे मुझे गर्व है विधायक राठौड़ ने कहा कि कुंभलगढ़ की जनता इस बार पिछली बार जो जीत का रिकॉर्ड है। उसे तोड़कर एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाएगी। सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा की मुझे पूरी उम्मीद है कि कुंभलगढ़ विधानसभा की जनता मुझे भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा जयपुर भेजेंगे। कमल खिलाएंगे और कांग्रेस के कुशासन से सुशासन वाली जनता पार्टी की सरकार सरकार बनाएंगे। विधायक ने कहा कि जितने भी अपने यहां प्रवासी भाई विराजमान हैं। वह 25 नवंबर से पहले अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पधार कर अपने मिलने झूलने वालों से सम्र्पक कर कमल के फूल निशान पर बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने की अपील करें।
इस अवसर पर विधायक राठौड़ के साथ कई भाजपा प्रवासी भाई लोग उपस्थित थे।
