स्वास्थ्य: पीएं गुनगुना पानी, पेट की सफाई के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे
सुबह जल्दी उठना, सूर्योदय देखना और एक्सरसाइज करना इनमें से कुछ ऐसी आदतें हैं, जिन्हें प्रतिदिन नियम से जरूर करना चाहिए।इन्हीं आदतों में से एक है सुबह खाली पेट गर्म या गुनगुना पानी पीना। आइए जानते हैं कि कैसे सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से आपकी सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे…
रिसर्च में पाया गया है कि खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म 25 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। खाना अच्छी तरह से पचता है।
खाली पेट गर्म पानी पीने से खाने से मिलने वाले न्यूट्रिएंट के एब्जॉर्पशन की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इससे शरीर भी सेहतमंद रहता है।
खाली पेट गर्म पानी लिंफ के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो इम्यून सिस्टम का अभिन्न अंग है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
सुबह गर्म पानी पेट में जाते ही रेड ब्लड सेल के उत्पादन को तेजी से बढ़ावा देता है, जिससे शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ जाता है।
गर्म पानी बाइल को सुचारू रूप से मूव करने में सक्षम बनाता है। गॉल ब्लैडर की समस्या होने पर ये आदत बहुत फायदेमंद होती है।
गर्म पानी पूरे पाचन तंत्र को साफ करता है। ये पाचन तंत्र के अंगों को रिलैक्स करता है। पेट से खाने के अंश को निकालता है या एक्स्ट्रा एसिड को भी वॉश करता है।
गर्म पानी से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। इसके कारण पाचन तंत्र के अंगों में हो रहे किसी भी प्रकार के दर्द से राहत मिलती है।
गर्म पानी बाउल मूवमेंट बेहतर करने में मदद करता है। इससे वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है।
गुनगुना पानी जब आंतों में जाता है, तो हार्ड होकर आंतों में जम चुके फैट को साफ करने में मदद करता है।