हार्ट अटैक से पहले मिलने वाले खतरनाक संकेतों को पहचानें, बचाएं जान

आजकल की व्यस्त जीवनशैली और अस्वस्थ आदतों के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब युवा भी इस समस्या का शिकार हो रहे हैं. दिल से जुड़ी समस्याओं का सही समय पर पता लगाना और इलाज कराना बेहद जरूरी है. हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कुछ महत्वपूर्ण संकेत देता है जिन्हें पहचानकर आप बड़ा खतरा टाल सकते हैं.आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जिन्हें अगर आप महसूस करें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी जान बचाएं.
सीने में दबाव या दर्द : यदि आपके सीने में हल्का या तेज दर्द, दबाव या जलन महसूस हो तो यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है. कभी-कभी यह दर्द पीठ और बाहों में भी फैल सकता है. ऐसे में डॉक्टर से तुरंत सलाह लें.
सांस लेने में परेशानी : अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है या बार-बार सांस फूलता है तो यह भी हार्ट अटैक का एक संकेत हो सकता है. इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत मेडिकल सहायता लें.
चक्कर आना : यदि आपको बार-बार चक्कर आने लगे तो यह भी दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में जल्दी से डॉक्टर से संपर्क करें.
बेवजह पसीना आना : अगर बिना किसी वजह के पसीना बहने लगे. खासकर शरीर के ऊपरी हिस्से में तो यह हार्ट अटैक का एक गंभीर संकेत हो सकता है. इस लक्षण को हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सीय सहायता प्राप्त करें.
अत्यधिक थकान : अगर आपको लगातार थकान महसूस हो रही है और आप इसके कारण को समझ नहीं पा रहे हैं तो यह भी हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.
सिरदर्द :अगर आपको अचानक तेज सिरदर्द होता है तो यह भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है .यह दर्द तब होता है जब दिल को पर्याप्त रक्त नहीं मिल रहा होता और मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही होती है.
