आपकी ये गलती परिवार को कर देती है बर्बाद, गरीबी और समस्याओं के साथ बीतता है सभी का जीवन

आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, समृद्ध और खुशहाल जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. चाणक्य नीति में घर के मुखिया की कुछ ऐसी गलतियों का भी जिक्र किया गया है जिन्हें अगर समय रहते सुधारा न जाए तो ऐसे में उसका पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है. मुखिया की इन गलतियों की वजह से परिवार के सदस्य कभी भी खुश नहीं रह पाते हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
नियमों का पालन न करना
कई बार ऐसा भी होता है कि घर के बड़े नियम तो बना लेते हैं लेकिन खुद उनका पालन नहीं करते हैं. वे चाहते हैं कि घर के छोटे ही इन नियमों का पालन करे. जब बात खुद पर आती है तो वे कभी भी नियमों का पालन नहीं करते हैं. बता दें बच्चे जो भी सीखते हैं अपने पैरेंट्स या फिर बड़ों से ही सीखते हैं. ऐसे में जब आप नियमों को तोड़ते हैं या फिर गलत व्यवहार करते हैं तो बच्चे भी ये चीजें सीख जाते हैं. यहीं कारण है आचार्य चाणक्य नीति में घर के मुखिया को भी नियमों का पालन करने को कहा गया है.
फिजूलखर्ची की आदत
आचार्य चाणक्य के अनुसार घर के मुखिया को पैसे बचाना और खर्च करना दोनों ही अच्छी तरह से आना चाहिए. इसी को सही मनी मैनेजमेंट कहा जाता है. घर के मुखिया को जरूरी चीजों पर पैसे खर्च करने चाहिए और साथ ही भविष्य में होने समस्याओं के लिए पैसे बचाने भी चाहिए. अगर घर का मुखिया बिना सोचे समझे पैसे खर्च करता है तो इसे परिवार कभी भी तरक्की नहीं कर पाता है.
परिवार से अच्छे रिश्ते न रखना
चाणक्य नीति के अनुसार घर के मुखिया को परिवार के सभी सदस्यों से अच्छे संबंध रखने चाहिए. जिस परिवार में एकता होती है उसमें ताकत होती है. ऐसे परिवारों में जहां एकता हो वहां एक इंसान पर भी मुसीबत आने पर सभी साथ खड़े रहते हैं. वहीं, रिश्ते अच्छे न होने की वजह से परिवार के मुखिया को मुसीबतों का सामना अकेले करना पड़ता है. ऐसे परिवारों में बच्चों पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है.
