आपके चेहरे और बालों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे कद्दू के बीज, जानें फायदे

आपके चेहरे और बालों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे कद्दू के बीज, जानें फायदे
X

अक्सर हम अपने बालों और चेहरे को खूबसूरत बनाये रखने के लिए कई तरीके अपनाते हैं. कभी महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल तो कभी घरेलू नुस्खों का. कई बार ये प्रोडक्ट्स और नुस्खे काम तो आजाते हैं लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बावजूद भी हमें कोई फायदा नहीं होता है. अगर आप भी अपने बालों और त्वचा की खूबसूरती को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कद्दू के बीज का इस्तेमाल करना चाहिए. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके बालों और चेहरे को खूबसूरत बनाये रखने में मदद करते हैं. तो चलिए कद्दू के बीज के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका जानते हैं विस्तार से.

बालों के लिए फायदे

अगर आप अपने बालों को खूबसूरत और हेल्दी बनाये रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कद्दू के बीज का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इनमें आपको भरपूर मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक पाए जाते हैं जो आपके बालों को मजबूत और चमकदार बनाए रखने में भी मदद करते हैं. अपने बालों पर आप कद्दू के बीज के तेल से मालिश कर सकते हैं जिससे आपके बालों का झड़ना भी बंद हो जाएगा.

स्किन को रखे हाइड्रेटेड

कद्दू के बीज में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. आपकी त्वचा और चेहरे को मॉइस्चराइज करने में यह काफी मदद कर सकते हैं. अगर आप अपनी त्वचा को सॉफ्ट बनाये रखना चाहते हैं तो ऐसे में दही के साथ कद्दू के बीज का पेस्ट तैयार कर उसे अपने चेहरे पर एक स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

पिंपल्स से छुटकारा

कद्दू के बीज में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपके चेहरे में आने वाले पिंपल्स और एक्ने से आपको छुटकारा दिला सकते हैं. एक्ने और पिंपल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दलिया और कद्दू के बीज का पेस्ट बनाकर एक फेस मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

फाइन लाइन्स और रिंकल्स से छुटकारा

कद्दू के बीज में मौजूद विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपके चेहरे से फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर करके रखने में मदद करते हैं. झुर्रियों और फाइन लाइन्स से छुटकारा पाने के लिए आपको कद्दू के बीज में शहद मिलाकर अपने चेहरे पर फेस मास्क की तरह इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

Next Story