घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा मुंग दाल हलवा, यहां जानें आसान रेस्पी

मिठास की बात करें तो मूंग दाल हलवा का नाम सबसे पहले आता है. यह एक ऐसी डेजर्ट है जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि पारंपरिक भी है. मूंग दाल हलवा की खुशबू और स्वाद आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती हैं. घर में कोई त्योहार हो, मेहमान आने वाले हों या आपका कुछ मीठा खाने का मन करे. यह हलवा सबसे परफेक्ट सभी अवसर के लिए परफेक्ट है.अगर आप भी इस हलवे का आनंद लेना चाहते हैं तो आप आसानी से इसे घर पर बना सकते हैं
सामग्री
मुंग दाल (बिना छिलके वाली) – 2 कप
दूध – 1 कप
घी – 1 टी स्पून
खोया – 1 कप
केसर – 1 चुटकी
चीनी – 1 कप
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
विधि
दाल को भिगोना : मूंग दाल को अच्छे से पानी से साफ करें और 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
दाल को पीसना : 3 घंटे के बाद दाल को छलनी में डालकर पानी निकाल दें और मिक्सर जार की मदद से दरदरा पीस लें.
केसर वाला दूध तैयार करना : एक कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना दूध लें और इसमें केसर डालकर अच्छी तरह से घोल लें.
हलवा बनाना : एक बड़े कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. जब घी पिघल जाए तो इसमें मूंग दाल का दरदरा पिसा पेस्ट डालें और भूनें. दाल को तब तक भूनना है जब तक कि इसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाये.
खोया और दूध मिलाना : जब इसका रंग बदल जाए तो एक इसमें खोया और एक दूध मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद मीडियम आंच पर दाल को 7 से 8 मिनट तक पकाएं. ध्यान रहे इसे अब लगातार चलाते रहना है.
इलायची और चीनी : अब इसमें स्वादानुसार चीनी डालकर मिला लें. हलवे में इलायची पाउडर और अपनी पसंद की ड्राई फ्रूट दाल दें. स्वादिष्ट मुंग दाल का हलवा तैयार है.
