आखिर सपने में क्यों दिखाई देते हैं मृत परिजन? प्रेमानंद महाराज से जानें

प्रेमानंद महाराज के लाखों भक्त हैं जो उनको सुनते हैं. वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन में भक्तो के कष्टों को सुनते हैं और उनका निवारण बताते हैं. भक्ति तरह-तरह की शंकाओं को लेकर महाराज के पास जातें हैं और इन्हीं मे से एक भक्त ने अपनी शंका को लेकर प्रेमानंद से सवाल किया. जब उस व्यक्ति ने पूछा कि, उसे अक्सर मृत परिजनों के डरावने सपने आते हैं. ऐसे सपने क्यों आते हैं और इसका क्या संकेत होता है. चलिए जानतें इस सवाल पर प्रेमनंद ने क्या कहा.
सपने मे मृत परिजन क्यों दिखाई देतें हैं?
प्रेमानंद महारज ने भक्त के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, हमे तिन तरह के सपने दिखाई देतें हैं. पहला वो सपने जिसमें हमें मृत परिजन दिखाई देते हैं, दूसरा वो सपने जिसमें हम भगवान और साधु संतों को देखतें हैं और तीसरा ऐसे सपने जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं होता है. आगे उन्होंने कहा कि, हमारा मन कई लोगों के साथ जुड़ा रहता है जो जिंदा और मृत दोनों हो सकतें हैं. अगर आपको मृत परिजन सपने में दिखाई दे रहें हैं तो ऐसा नही है कि आपने कुछ बुरा कर दिया है, जिसका यह संकेत दे रहें हो. यह डरावना सपना नहींं होता है और यह डरने की बात नहीं है.
दान-पुण्य कर सकते हैं
प्रेमानंद ने कहा कि अगर आपको ऐसे सपने आते हैं तो आप दान-पुण्य कर सकतें हैं. आगे उन्होंने कहा कि आपको आमतौर पर भी दान-पूर्ण करते रहना चाहिए. दान-पूर्ण करतें हैं, तो यह पूर्वजों तक पहुँचता है. दान पुण्य करने से पूर्वजों को संतुष्टि मिलती है इसीलिए पिंडदान भी किया जाता है. जब तक घर में बड़े बुजुर्ग रहते हैं तब तक उनकी सेवा करनी चाहिए और उनके मृत्यु के बाद दान-पुण्य करते रहना चाहिए
