लिवर खराब होने पर पैरों में दिखाई देते हैं ये लक्षण, गलती से भी ना करें अनदेखा

लिवर खराब होने पर पैरों में दिखाई देते हैं ये लक्षण, गलती से भी ना करें अनदेखा
X

जब भी हमारे शरीर में किसी चीज की कमी होती है तो शरीर कुछ संकेत देने लगता है. आजकल लिवर के खराब होने की समस्या बहुत बढ़ी है. खराब डायट और जीवन शैली में बदलाव लिवर से जुड़ी बीमारी जैसे फैटी लिवर की समस्या में वृद्धि देखी जा रही है. लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर से विषैले पदार्थ को हटाने में मदद करता है. लिवर डाइजेशन में भी सहायक है और ब्लड को भी फिल्टर करने में मदद करता है. अगर आपके लिवर में भी खराबी आ रही है तो इसके कुछ लक्षण पैरों में भी नजर आने लगते हैं. तो आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में.

पैरों में सूजन की समस्या

अगर आपका लिवर खराब हो रहा है तो पैरों में सूजन दिख सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लिवर अच्छे तरीके से कार्य नहीं कर पाता है और शरीर में विषैले पदार्थ ठीक तरीके से बाहर नहीं हो पाते हैं. पैरों में सूजन होने के कारण दर्द भी हो सकता है.

खुजली होना

लिवर खराबी का एक लक्षण पैरों में खुजली होना भी है. लिवर खराब होने पर पैरों के नीचे वाले हिस्से में खुजली हो सकती है. इस समस्या को हल्के में ना लें.

दर्द रहना

अगर आपके पैरों में दर्द रहता है और जलन या पैरों के नीचे वाले हिस्से में गर्माहट महसूस होती है तो यह लिवर खराब होने का एक संकेत हो सकता है. इस तरह के लक्षण अगर आपको भी दिखाई दे रहे हैं तो इस बात को गंभीरता से लें और डॉक्टर से परामर्श लें.

पैरों का सुन्न होना

लिवर खराब होने का एक लक्षण पैरों का सुन्न होना भी हो सकता है. लिवर के खराब होने का एक संकेत पैरों पर लाल या भूरे रंग के स्पॉटस के रूप में भी नजर आ सकता है.

Next Story