वैलेंटाइन डे पर इन एक्ट्रेसेस की तरह पहनें प्रिंटेड मिडी ड्रेस, मिलेगा स्टाइलिश लुक

श्वेता तिवारी ने ऑफ शोल्डर स्टाइल में फ्लोरल प्रिंट मिडी वियर की है. एक्ट्रेस का ये लुक स्टाइलिश लग रहा है. आप भी वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ डेट पर जाते समय एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. फ्लोरल प्रिंट मिडी ड्रेस बेस्ट ऑप्शन रहेगा.
दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रिंटेड शोर्ट मिडी ड्रेस पहनी है. साथ ही स्टाइलिश बन हेयर स्टाइल और मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया है. क्लासी लुक पाने के लिए आप एक्ट्रेस के इस मिडी ड्रेस से आइडिया ले सकती हैं. ये मिडी डिजाइन बेहतरीन लग रहा है
अनुष्का सेन ने फुल स्लीव्स फ्लोरल प्रिंट लॉन्ग मिडी वियर की है. सिंपल और सोबर लुक पाने के लिए आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने शूज के साथ लुक को कंप्लीट किया है. आप हील्स भी ट्राई कर सकती हैं.
दीया मिर्जा ने ए-लाइन प्रिंटेड मिडी ड्रेस वियर की है. सिंपल आउटफिट में क्लासी लुक पाने के लिए आप एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. मिनिमल मेकअप और हाई हील्स के साथ लुक को कंप्लीट करें. इसे अलावा ए-लाइन मिडी ड्रेस के साथ लाइट वेट ईयररिंग्स कैरी बेहतर ऑप्शन है.
काजल अग्रवाल ने प्रिंटेड लॉन्ग गाउन स्टाइल ड्रेस कैरी की है. एक्ट्रेस का ये लुक स्टाइलिश लग रहा है. सिंपल ड्रेस के साथ लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी ईयररिंग्स कैरी किए हैं. आप डिनर डेट पर जाते समय एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं.
