ऑफिस की डेस्क पर रखें ये चीजें, बढ़ेगी सैलरी और मिलेगी सफलता

हर किसी की चाहत होती है कि वह अपने करियर में सफलता हासिल करे लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद भी हमें तरक्की नहीं मिलती है. ऐसे में हमें निराशा का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी ऑफिस में सफलता और तरक्की की तलाश में हैं तो वास्तु शास्त्र के कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. इन उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ अपनी कार्यक्षमता में सुधार कर सकते हैं बल्कि सैलरी और करियर में भी आगे बढ़ सकते हैं.
बांस का पौधा रखें अपने डेस्क पर : ऑफिस में बांस का पौधा रखना शुभ माना जाता है. यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और आपको नए अवसर प्राप्त करने में मदद करता है.बांस के पौधों को अपनी डेस्क पर रखें ताकि आपको हर कार्य में सफलता मिले और आप लगातार आगे बढ़ें.
सही दिशा में बैठें : वास्तु के अनुसार अगर आप मार्केटिंग या सेल्स जैसे क्षेत्रों में काम करते हैं तो अपनी डेस्क को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें और अपने चेहरे को उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें. इस दिशा में बैठने से आपके करियर में नये अवसर मिलते हैं और सफलता प्राप्त होती है.
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सही दिशा : लैपटॉप, स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें. यह दिशा करियर ग्रोथ के लिए बेहद लाभकारी होती है. इसके अलावा अपने उपकरणों के तार को डेस्क पर बिखेरकर न रखें ताकि आपके कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था न हो.
काले रंग से बचें : वास्तु शास्त्र के अनुसार काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक है और इसका आपके करियर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. अगर आप तरक्की चाहते हैं तो काले रंग के कपड़े पहनने से बचें और सकारात्मक रंगों का चुनाव करें.
डेस्क और ऑफिस की सफाई पर ध्यान दें : ऑफिस में अपने डेस्क और सीट को हमेशा साफ रखें. अव्यवस्था और बिखरे हुए कागजात आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं. वास्तु के अनुसार सफाई से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आपका मनोबल ऊंचा रहता है.
पर्याप्त रोशनी वाली जगह चुनें : अपने ऑफिस में ऐसी जगह बैठें जहां पर पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी हो. सूर्य की किरणों से काम में सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार होता है जिससे सफलता की संभावना बढ़ जाती है.
