बाहों में तेरे…… हग डे पर पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक शायरी

बाहों में तेरे…… हग डे पर पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक शायरी
X

वैलेंटाइन वीक में हग डे प्रेमी जोड़े के लिए बहुत खास होता है जब वे एक दूसरे के साथ अपने प्यार को गहरा बनाने के लिए एक साथ आते हैं. इस दिन कपल एक दूसरे से गले मिलकर अपने प्यार का इजहार रोमांटिक तरीके से करते हैं जो उनके रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है. इस हग डे पर अपने पार्टनर को विश करने के लिए आप कुछ शायरियां भी भेज सकते हैं जो आपकी भावनाओं को व्यक्त करने का एक सुंदर तरीका है. इसलिए हम आपके लिए हग डे स्पेशल शायरी लेकर आए हैं जिसे आप अपने पार्टनर के साथ साझा कर सकते हैं और उन्हें अपने प्यार का एहसास करा सकते हैं.

देखा है जबसे तुमको मेरा दिल नहीं है बस में,

जी चाहे आज तोड़ दूं दुनिया की सारी रस्में,

तेरा साथ चाहता हूं तेरा हाथ चाहता हूं

बांहों में तेरे रहना मैं दिन रात चाहता हूं.

हैप्पी हग डे

एक ही ख्वाहिश, एक ही आरजू है मेरी,

तुझे बाहों में भर लूं और जिंदगी गुजार दूं.

हैप्पी हग डे

एक नयी खुशबु बिखरी है

महकते हुए फूल में,

तुमसे गले मिलने की तमन्ना

अधूरी है मेरे दिल में.

हैप्पी हग डे

एक ख्वाहिश पूरी हो

इबादत के बगैर,

वो आकर गले लगा ले

इजाजत के बगैर.

हैप्पी हग डे

तेरे पास रहना ख्वाहिश है मेरी,

तुझे गले लगाना चाहत है मेरी

न जाना कभी दूर मुझसे,

रब से जो मांगा है, तू वो इबादत है मेरी.

हैप्पी हग डे

ये सर्द हवाएं कह रही है,

तुझे गले से लगा लूँ,

छुप जाऊं तेरी बाहों में,

और दुनिया को बुला दूं.

हैप्पी हग डे

बातों-बातों में दिल ले जाते हो,

देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,

अदाओं से अपनी इस दिल को धड़काते हो,

लेकर बांहों में सारा जहां भुलाते हो

हैप्पी हग डे

Next Story