मुंह के छालों से है परेशान तो अनदेखा करने की गलती न करें

मुंह में छाले निकलना एक आम समस्या है. यह छोटे-छोटे घाव होते हैं, जिनकी वजह से खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है. यह आमतौर पर जीभ, मसूड़ों, होंठ, गाल के अंदरुनी हिस्सों और गले में होते हैं. ये छाले कभी-कभी बेहद दर्दनाक होते हैं. अधिकतर यह छाले अपने आप निकले हैं और ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर बार-बार हो रहें हैं और लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहे हैं, तो यह खतरनाक हो सकता हैं. छाले हमारी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बार-बार निकलते हैं, तो आइए जानते हैं मुंह में छाले होने के क्या कारण है.
.पाचन से जुड़ी समस्या के कारण
अधिकतर मुंह में छाले निकलने का कारण डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको अक्सर छाले निकल रहे हैं, तो आपके पाचन क्रिया में गड़बड़ी हो सकता है. पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज या अपच जैसी समस्याएं शरीर में टॉक्सिन्स के स्तर को बढ़ा देती हैं, जिसके कारण मुंह में छाले निकलने लगते हैं.
पोषक तत्वों की कमी के कारण
पोषक तत्वों की कमी कारण भी मुंह में बार-बार छाले निकलने लगते हैं. कई बार हमारे शरीर में विटामिन-बी12, आयरन, जिंक और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जो छाले निकलने की संभावना को बढ़ा देते हैं. ये पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं.
तनाव के कारण
अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण आजकल लोग अक्सर तनाव में रहते हैं. तनाव और चिंता के कारण भी मुंह में छाले निकलने लगते हैं. जब हम तनाव में होते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और तनाव के कारण शरीर में सूजन होने लगता है, जिससे मुंह में छाले निकलने की संभावना बढ़ जाती है.
इंफेक्शन और बीमारियों के कारण
इंफेक्शन और कुछ बीमारियों के कारण भी मुंह में बार-बार छाले निकलते हैं. वायरल और बैक्टेरियल इन्फेक्शन के कारण मुंह में छाले निकल सकते हैं, जैसे हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस और कैंडिडा. वहीं कुछ बीमारियों जैसे बुखार, डायबिटीज, एचआईवी/एड्स के कारण भी मुंह में छाले निकलते हैं. ऐसी परिस्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
