घर के मंदिर में रखी ये चीजें जीवन में नहीं होने देंगी पैसों की कमी, दोगुना मिलेगा भगवान का आशीर्वाद

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो चाहते हैं कि उनके जीवन में कभी भी पैसों की कमी न हो, वो हमेशा मुसीबतों से बचे हुए रहें और जब वे पूजा करें तो उनको इसका दोगुना फल मिले. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों को बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने घर के मंदिर में रख देना चाहिए. इन चीजों को घर के मंदिर में रखना बेहद ही शुभ माना जाता है. जब आप इन चीजों को घर के मंदिर में रखते हैं तो आपको भगवान का आशीर्वाद दोगुना मिलता है.

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को काफी खास बताया गया है. इसे काफी पवित्र और पूजनीय माना गया है. यहीं कारण है कि आपको अपने घर के मंदिर में तुलसी के पौधे को रखना चाहिए. आपके ऐसा करने से घर और जीवन में सुख और शान्ति का माहौल बनता है. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि जब आप भगवान विष्णु, लड्डू गोपाल या फिर शालिग्राम की जी की पूजा करें तो तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करें. इससे आपको भगवान का आशीर्वाद दोगुना मिलता है

गंगाजल

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के मंदिर में गंगाजल जरूर रखना चाहिए. इसे काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है और जब आप इसे अपने घर के मंदिर में रखते हैं तो आपको बेहद ही चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिलते हैं. मंदिर में गंगाजल रखने से आपको सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है.

दक्षिणावर्ती शंख

आपको अपने घर के मंदिर में एक दक्षिणावर्ती शंख जरूर रखना चाहिए. इसका संबंध मां लक्ष्मी के साथ बताया गया है. आपको अपने घर के मंदिर में दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर रख देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में भी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. आपको अपने घर के मंदिर में एक कुबेर यंत्र भी रख देना चाहिए और नियमित रूप से इसकी पूजा-अर्चना भी करनी चाहिए.

कलश

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के मंदिर में एक कलश की भी स्थापित करना चाहिए. इसे काफी शुभ माना जाता है. जब आप घर के मंदिर में एक कलश की स्थापना करते हैं तो आपके जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचे रहने में आपको मदद मिलती है. केवल यहीं नहीं, घर के मंदिर में जब आप कलश रखते हैं तो आपको मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है.

Next Story