क्या आप भी पैसों की तंगी से हैं परेशान,तो अपनायें यह ट्रिक्स

हम सभी अपनी आय को बढ़ाने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी दिनचर्या का भी आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है. वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार आपकी रोजमर्रा की जिदंगी यह निर्धारित करती हैं कि धन आपके पास टिकेगा या नहीं. कई लोगों को कठिन परिश्रम करने के बावजूद आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता हैं. जबकि कुछ लोग बिना मेहनत के ही जीवन में सफल होते हैं.
बेडरूम में न खाएं खाना
वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में भोजन करना आर्थिक दृष्टि से अशुभ होता है. बेडरूम एक ऐसी जगह है जहां आराम और निजी जीवन का महत्व है लेकिन वहां भोजन करने से नकारात्मक ऊर्जा आती है. इससे घर में कलह बढ़ सकता है. मानसिक तनाव भी हो सकता है और धन का आना भी रुक जाता है. हमेशा डाइनिंग टेबल या उचित स्थान पर भोजन करें ताकि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो.
वाणी की शुद्धता और धन
हमारी वाणी का भी हमारे आर्थिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. गाली-गलौज, अपशब्द बोलना, झूठ बोलना या कटु वचन बोलने से हमारे धन भाव पर नकारात्मक असर पड़ता है. ऐसी आदतें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं. जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है. कोशिश करें कि आपकी वाणी मधुर और सकारात्मक हो ताकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आए.
घर में कच्ची मिट्टी का महत्व
पुराने समय में घरों में बगीचे होते थे और कच्ची मिट्टी का विशेष महत्व था.आजकल के अपार्टमेंट कल्चर और छोटे घरों की वजह से यह परंपरा खत्म हो गई है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किसी कोने में कच्ची मिट्टी या पौधे रखना शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.
परिवार में शांति और धन का संबंध
घर में झगड़े और क्लेश से भी धन की बरकत खत्म हो जाती है. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी समझ होना जरूरी है. यदि घर का वातावरण शांत और सुखमय रहेगा तो धन भी घर में स्थायी रूप से रहेगा.
