प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपनी खूबसूरती का राज, उबटन फेस पैक से पाएं बेदाग निखार

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा न केवल अपनी अदाकारी बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. उनकी ग्लोइंग स्किन का राज कोई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि प्राकृतिक घरेलू उपाय हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने कई बार अपने ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर किए हैं, जिनमें से एक है उनका खास उबटन फेस पैक (Ubtan Face Pack). यह फेस पैक त्वचा को निखारने और गहराई से सफाई करने के लिए बेहतरीन है.
कैसे बनाएं प्रियंका चोपड़ा का उबटन फेस पैक?
इस उबटन फेस पैक को बनाना बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए—
सामग्री:
2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच दही
2-3 चम्मच गुलाब जल
बनाने और लगाने का तरीका:
एक कटोरी में गेहूं का आटा लें और उसमें हल्दी मिलाएं.
अब इसमें नींबू का रस और दही डालकर अच्छे से मिक्स करें.
आखिर में गुलाब जल डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें.
इस उबटन फेस पैक को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट तक मसाज करें.
इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें.
इस उबटन फेस पैक के फायदे
टैनिंग हटाने में मददगार
हल्दी और नींबू का रस टैनिंग को कम करने में बेहद असरदार होते हैं. यह फेस पैक नियमित रूप से इस्तेमाल करने से स्किन ब्राइट और क्लियर नजर आती है.
2. डेड स्किन सेल्स हटाता है
गेहूं का आटा एक बेहतरीन नैचुरल स्क्रब की तरह काम करता है. यह त्वचा से डेड सेल्स हटाकर उसे साफ और मुलायम बनाता है.
3. ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद
अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो यह फेस पैक आपके लिए परफेक्ट है. दही और नींबू का रस अतिरिक्त तेल को कम करने में मदद करता है और त्वचा को फ्रेश बनाए रखता है.
4. मुंहासे और दाग-धब्बों से राहत
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को दूर करने और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करते हैं.
5. त्वचा को नैचुरली मॉइश्चराइज करता है
गुलाब जल और दही त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करते हैं, जिससे यह फेस पैक आपकी स्किन को मॉइश्चराइज़ और ग्लोइंग बनाए रखता है.
