हार्ट और हड्डियों के लिए जरूरी है यह विटामिन, इन चीजों के सेवन से शरीर में नहीं रहती है कमी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है. ये सारे पोषक तत्व शरीर को खाने की चीजों के माध्यम से मिलते हैं. स्वस्थ रहने के लिए शरीर को विटामिन की जरूरत पड़ती है. विटामिन की कमी के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है. विटामिन को लेकर लोगों के बीच में जागरूकता बढ़ी है. पर कुछ ऐसी भी विटामिन है जो सेहत के लिए जरूरी है पर उनके बारे में लोगों को कम पता है. हम बात कर रहें हैं विटामिन K के बारे में. विटामिन K की कमी के कारण हड्डियों और हार्ट से जुड़ी समस्या का खतरा बढ़ जाता है. इसकी कमी होने से ब्लड क्लॉटिंग ठीक तरीके से नहीं हो पाती है. विटामिन D और विटामिन K दोनों ही हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है. विटामिन की कमी से बचने के लिए आप विटामिन K रिच फूड को अपनी डायट में शामिल करें.
पालक
कई पोषक तत्वों से भरपूर पालक आपके सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. पालक में फाइबर, आयरन और विटामिन पाए जाते हैं. इसमें विटामिन K आसानी से मिलता है. पालक को अपने डायट का हिस्सा जरूर बनाएं और इसके गुणों से अपने सेहत को बेहतर बनाएं.
ब्रोकली
अगर आप भी विटामिन K को अपने बॉडी में बढ़ाना चाहते हैं तो ब्रोकली का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा. ब्रोकली में विटामिन K मिलता है.
पत्ता गोभी
पत्ता गोभी में भी विटामिन K पाया जाता है. अगर आप इसका हर दिन सेवन करते हैं तो यह आपके सेहत के लिए लाभदायक है. पत्ता गोभी का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है. इसको खाने से आपका पाचन सही रहता और यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है.
ब्लूबेरी
ब्लूबेरी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इनमें विटामिन C और विटामिन K पाया जाता है. इसका सेवन हार्ट हेल्थ को सही रखता है और आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है.
