घर में होगी धन की वर्षा, बस इन जगहों पर रखें मोर पंख

घर में होगी धन की वर्षा, बस इन जगहों पर रखें मोर पंख
X

सभी लोग अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं. वास्तु के अनुसार चीजों को करने से आपके घर में खुशहाली बनी रहती है. वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. वास्तु के हिसाब से चीजों को करने से दोष कम होता है और घर में समृद्धि बढ़ती है. मोर पंख को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कुछ बातें कही गई हैं. हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत ही शुभ माना जाता है और इसका विशेष महत्व है. मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को भी बहुत प्रिय है. कई लोग इसे घर पर भी रखते हैं. मोर पंख को घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन में बढ़ोतरी होती है. इसको घर में किस स्थान पर रखना चाहिए इसके बारे में वास्तु शास्त्र में कुछ बातें आती है. तो आइए जानते हैं इन बातों के बारे में

पूर्व दिशा में

वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को पूर्व दिशा में रखने से कई लाभ मिलते हैं. इस दिशा में मोर पंख आपके घर में झगड़ों को खत्म करता है और घर मैं पॉजिटिविटी को बढ़ाता है.

तिजोरी में

अगर आपको पैसे से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप मोर पंख को जहां पर पैसे रखते हैं वहां जरूर रखें. वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख रखने से धन की कमी नहीं होती है.

मेन गेट पर

मोर पंख को शुभ माना जाता है और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जोड़ा जाता है. मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है और आपके घर में सदा खुशहाली बनी रहती है.

पूजा घर में

पूजा करने के स्थान पर मोर पंख रखना काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस जगह पर मोर पंख रखने से धन-संपदा बनी रहती है. इस जगह पर मोर पंख आपको भाग्यवान बनता है.

बच्चों के पढ़ने की जगह पर

जिस जगह पर बच्चे पढ़ाई करते हैं वहां पर मोर पंख रखने से बच्चों में फोकस बढ़ता है. ऐसा करने से पढ़ाई में मन लगता है और बच्चों का रिजल्ट भी बेहतर होता है.

Next Story