कहीं हाथों में पैसे न टिकने की वजह से आप भी न हो जाएं कंगाल, वास्तु शास्त्र के ये उपाय आएंगे आपके काम

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके हाथों में लाख कोशिशों के बावजूद भी पैसे टिकते नहीं है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पालन कर आप अपने पास पैसों को रोक कर रख सकते हैं. तो चलिए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
इस दिशा में रखें पैसे
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको पैसों को हमेशा घर के उत्तर दिशा में रखना चाहिए. इस दिशा को बेहद ही शुभ और महत्वपूर्ण बताया गया है. अगर आप अपने घर पर तिजोरी रखते हैं तो ऐसे में कोशिश करें कि उसका जो मुंह है वह हमेशा ही उत्तर दिशा की तरफ खुले. आपकी इस आदत की वजह से आपकी तिजोरी कभी कभी खली नहीं रहती है.
घर पर जरूर रखें ये चीज
अगर आप आर्थिक रूप से सम्पन्न होना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने घर पर मनी प्लांट या फिर एक बांस का पौधा जरूर रखना चाहिए. इस तरह के जो पौधे होते हैं वे आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी को लेकर आते हैं. आप अगर चाहें तो अपने घर के मेन गेट पर नेम प्लेट और पौधे भी रख सकते हैं. वहीं, घर के ईशान कोण पर एक छोटा सा फव्वारा या फिर एक्वेरियम भी रखना बेहद शुभ माना जाता है.
इन बातों का रखें खास ख्याल
आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आप कभी भी अपने घर के ईशान कोण को गंदा न रखें. केवल यहीं नहीं इस जगह पर आपको भारी-भरकम चीजों को भी रखने से बचना चाहिए. इन चीजों का ख्याल अगर आप नहीं रखते हैं तो आपके घर और जीवन में पॉजिटिव एनर्जी का आना रुक जाता है. आपकोइस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आपके घर के किसी भी नक से पानी का लीकेज न हो रहा हो. अगर लीकेज हो रही है तो उसे जितनी जल्दी हो सके ठीक करवा लें. अगर आप अपने किचन सिंक में गंदे बर्तनों को छोड़ देते हैं तो आपको इस आदत को भी जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए.
